दिल्ली पब्लिक स्कूल, मेरठ को शहर के सर्वोत्कृष्ट विद्यालय का सम्मान

मेरठ। दिल्ली पब्लिक स्कूल, मेरठ को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए शहर के सर्वोत्कृष्ट विद्यालय के सम्मान से नवाजा गया है। मंगलवार, 22 सितंबर 2026 को दिल्ली के द्वारका स्थित सेक्टर-25, यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर (आईआईसीसी) में आयोजित भव्य समारोह में एजु एक्सपो ग्लोबल-2026 की ओर से विद्यालय को मेरठ के नंबर-1 विद्यालय के रूप में सम्मानित किया गया।

एजु एक्सपो ग्लोबल-2026 शिक्षा और तकनीक के संगम पर भविष्य की शिक्षा, नई तकनीकों और डिजिटल लर्निंग के क्षेत्र में हो रहे नवाचारों को प्रोत्साहित करने वाला मंच है। विद्यालय को एडटेक, डिजिटल लर्निंग और शैक्षणिक-तकनीकी मानकों पर किए गए मूल्यांकन के आधार पर यह सम्मान प्रदान किया गया। समारोह में विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक और अभिभावक मौजूद रहे।

विद्यालय के प्रधानाचार्य मनीष सेकसरिया ने कहा कि विद्यालय परिवार शिक्षा की गुणवत्ता को लगातार नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रो वाइस चेयरपर्सन शशि सिंह ने कहा कि यह सम्मान शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों के परिश्रम, समर्पण और प्रयासों का परिणाम है। डायरेक्टर डॉ. श्वेता सिंह एवं अनुमेहा सिंह तथा प्रबंधक अतुल कुमार सिंह ने विद्यालय परिवार को बधाई दी।

उप प्रधानाचार्या डॉ. वर्षा भारद्वाज ने कहा कि यह सम्मान विद्यालय के लिए गौरव का विषय है और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता की ओर निरंतर आगे बढ़ने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts