चीन को पछाड़ भारतीय महिला तीरंदाजों ने साधा गोल्ड पर निशाना, भारत की झोली में आया सातवां स्वर्ण
कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने फाइनल में चीन को दी शिकस्त, ज्योति सुरेखा वेन्नम, चिकिता तनीपार्थी और पृथिका प्रदीप की तिकड़ी ने रचा कमाल
आईची-नागोया। जापान में चल रहे एशियन गेम्स 2026 के 12वें दिन भारत ने शानदार शुरुआत की। भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने फाइनल में चीन को हराकर देश के लिए सातवां स्वर्ण पदक जीत लिया। ज्योति सुरेखा वेन्नम, चिकिता तनीपार्थी और पृथिका प्रदीप की भारतीय तिकड़ी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चीन को मुकाबले में वापसी का मौका नहीं दिया।
भारतीय टीम ने इससे पहले सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 234-233 के करीबी अंतर से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। फाइनल में भारतीय तीरंदाजों ने सटीक निशाने लगाते हुए चीन पर दबाव बनाए रखा और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने 2023 के हांगझोऊ एशियन गेम्स में भी स्वर्ण पदक जीता था।
एथलेटिक्स में भारत का अभियान 24 पदकों के साथ खत्म
एशियन गेम्स 2026 में एथलेटिक्स में भारत ने कुल 24 पदक जीते। इनमें एक स्वर्ण, नौ रजत और 14 कांस्य पदक शामिल हैं। हालांकि, हांगझोऊ में 2022 में हुए एशियन गेम्स में भारत का प्रदर्शन इससे बड़ा था। तब भारतीय एथलीटों ने छह स्वर्ण, 14 रजत और नौ कांस्य समेत कुल 29 पदक अपने नाम किए थे।
अब भारतीय दल की नजरें स्क्वॉश, कुश्ती, बॉक्सिंग और हॉकी समेत अन्य खेलों में पदकों की संख्या बढ़ाने पर हैं।

No comments:
Post a Comment