निर्माणाधीन भवनों पर नक्शा नहीं तो कार्रवाई! व्यापार बंधु बैठक में डीएम ने दिए एमडीए को निर्देश

सेंट्रल मार्केट से लेकर वेंडिंग जोन तक उठे मुद्दे, सड़क की ओर खोखों का मुंह होने पर जांच के आदेश

मेरठ। व्यापार बंधु की मंगलवार को हुई बैठक में शहर की निर्माण व्यवस्था और यातायात से जुड़े कई अहम मुद्दे उठे। संयुक्त व्यापार समिति के अध्यक्ष विपुल सिंघल ने सेंट्रल मार्केट प्रकरण के साथ निर्माणाधीन भवनों पर स्वीकृत नक्शा प्रदर्शित नहीं किए जाने और सीएम ग्रिड योजना के तहत बनाए जा रहे वेंडिंग जोन के खोखों का मुद्दा जिलाधिकारी के सामने रखा।

विपुल सिंघल ने कहा कि मेरठ में प्रत्येक निर्माणाधीन भवन के सामने प्राधिकरण से स्वीकृत नक्शा स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया जाना चाहिए। आरोप लगाया कि कई भवनों के बाहर स्वीकृत नक्शा नहीं लगाया जा रहा है। उन्होंने इसे सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के अनुरूप कार्रवाई नहीं होने का मामला बताते हुए आवश्यक कदम उठाने की मांग की।

मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल एमडीए अधिकारियों को निर्माणाधीन भवनों के सामने स्वीकृत नक्शा प्रदर्शित कराने के निर्देश दिए।

सड़क की ओर खोखों का मुंह होने पर उठे सवाल

बैठक में सीएम ग्रिड योजना के तहत नगर निगम द्वारा वेंडिंग जोन के नाम पर लगाए जा रहे खोखों को लेकर भी चर्चा हुई। विपुल सिंघल ने कहा कि यदि खोखों का मुंह सड़क की ओर रहेगा तो खरीदारी करने वालों की भीड़ से यातायात प्रभावित होने और जाम की स्थिति बनने की आशंका है।

उन्होंने सुझाव दिया कि खोखों का मुंह सड़क की बजाय दूसरी ओर रखा जाए, जिससे पैदल राहगीर आसानी से वहां खरीदारी कर सकें और सड़क की ओर खोखों की पिछली तरफ रहे। जिलाधिकारी ने इस मामले की जांच कराने के निर्देश दिए।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts