पंजाब में ईडी रेड के खिलाफ आप का प्रदर्शन टीम की गाड़ियों के शीशे तोड़े, बिल्डिंग पर पत्थर मारे
- पुलिस से धक्कामुक्की, सीआरपीएफ ने रोके
चंडीगढ़ (एजेंसी)।पंजाब में 2 दिन चली ईडी की रेड से आम आदमी पार्टी भड़क गई। आप के वर्करों ने गुरुवार सुबह मोहाली स्थित ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी के ऑफिस के बाहर पहुंच गए। इस दौरान आप वर्कर पुलिस का बैरिकेड तोड़ गमाडा कैंपस में घुस गए। इस दौरान पुलिस के साथ धक्कामुक्की हुई।
उन्होंने गमाडा ऑफिस में घुसकर ईडी टीम तक जाने की कोशिश की लेकिन उनके साथ आए सीआरपीएफ के जवानों ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद आप समर्थकों ने खिड़कियों पर पत्थर भी मारे, जिससे कुछ शीशे टूटे हैं। वहीं गुस्साए आप वर्करों ने ईडी टीम की गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए और टायरों की हवा निकाल दी।
इस मामले में ईडी ने पहले दिन बयान जारी कर कहा था कि गमाडा और पंजाब सरकार के हाउसिंग एवं अर्बन डेवलपमेंट विभाग के कार्यालयों में भी पीएमएलए के तहत सर्वे किया जा रहा है, ताकि संबंधित कंपनियों से जुड़े रिकॉर्ड और सबूत जुटाए जा सकें। ईडी के मुताबिक, जांच में तिरुपति इंफ्राप्रोजेक्ट्स से जुड़े करीब 290 करोड़ रुपए के बैंक फ्रॉड का मामला भी शामिल है। एजेंसी के अनुसार, मामले में नई दिल्ली के पश्चिम विहार स्थित रेडिसन ब्लू होटल प्रोजेक्ट से जुड़े लेनदेन के साथ गमाडा से कथित तौर पर वैधानिक बकाया में छूट और रद्द किए गए प्लॉट के दोबारा आवंटन की भी जांच की जा रही है।


No comments:
Post a Comment