कानपुर दवा कारोबारी हत्याकांड

बेटे सुब्रत ने ही पिता की हत्या कराई, जुर्म कबूला
कानपुर (एजेंसी)।दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटे सुब्रत ने बीती रात ढाई बजे दवा पिता की हत्या कराने का गुनाह स्वीकार किया। उसी ने आरोपित विशाल को घर की चाबी दो थी। उसने साजिश के तहत तकिया से मुंह दबाकर मारने के लिए कहा था। पुलिस के मुताबिक, सुब्रत पर 40-50 लाख रुपये का लोन था। हर महीने लगभग 55 हजार की किस्त जाती थी।

पुलिस के मुताबिक, सुब्रत ने कहा कि उसके पिता का चरित्र का खराब था। डर था कि कोई औरत गर्भवती न हो जाए, जिससे उसकी संपत्ति का बंटवारा न करना पड़ जाए। इसी वजह से सुब्रत ने नौकर के साथ मिलकर तीन माह पहले ही पिता की हत्या की साजिश रची और विशाल ने गुमटी से डुप्लीकेट चाबी बनवाई। इसके बाद असली चाबी को घटना से पहले विशाल को दी और डुप्लीकेट खुद रखी थी।
सुब्रत की प्लानिंग थी कि पहले हत्या की साजिश का आरोप कारोबारी के भाई पर लगाना था। हालांकि बाद में सारा खेल पलट गया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts