पूर्व टीएमसी विधायक अजित माईती गिरफ्तार

15 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप
कोलकाता (एजेंसी)।रंगदारी के आरोप में पश्चिम मेदिनीपुर जिला परिषद के सह-सभाधिपति और पिंगला के पूर्व टीएमसी विधायक अजित माईती को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

शुक्रवार तड़के पुलिस ने मादपुर स्टेशन के पास स्थित उनके घर पर छापामारी की और वहीं से उन्हें गिरफ्तार कर डेबरा थाने ले जाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, 23 सितंबर को भाजपा नेता गोविंद दास ने पिंगला थाने में अजित माईती के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई थी।

गोविंद का आरोप है कि 2016 में ब्लॉक अध्यक्ष बनाने का आश्वासन देकर अजित ने उनसे 15 लाख रुपये लिए थे। बाद में उन्हें ब्लॉक अध्यक्ष नहीं बनाया गया। रुपये वापस मांगने पर कथित रूप से उन्हें परेशान किया गया। इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की।

छापेमारी के समय अजित माईती घर पर ही थे। गिरफ्तारी के बाद उन्हें डेबरा थाने ले जाया गया। अजित माईती 2021 के विधानसभा चुनाव में पिंगला से विधायक चुने गए थे। 2026 के विधानसभा चुनाव में वह भाजपा की स्वागता मन्ना से 18 हजार से अधिक वोटों से हार गए। वह लंबे समय तक तृणमूल के जिला अध्यक्ष भी रहे हैं और फिलहाल ममता तृणमूल में हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts