तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रहे सिलाई मिस्त्री को मारी टक्कर, मौत

मेरठ-करनाल हाईवे पर जगेंठी गांव के सामने हादसा; पत्नी और दो बच्चों का था सहारा, पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही

मेरठ। मेरठ-करनाल हाईवे पर जगेंठी गांव के सामने शनिवार देर रात तेज रफ्तार कार की टक्कर से पैदल जा रहे सिलाई मिस्त्री की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान 32 वर्षीय जितेंद्र पुत्र शौराज निवासी गांव बटजेवरा के रूप में हुई है।

बताया गया कि जितेंद्र पैदल कंकरखेड़ा थाने की ओर जा रहा था। इसी दौरान सरधना की तरफ से तेज रफ्तार में आई कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया। आसपास के लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पत्नी और दो बच्चों का था सहारा

जितेंद्र सिलाई का काम कर परिवार का पालन-पोषण करता था। उसकी पत्नी के अलावा एक बेटा और एक बेटी हैं। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी जितेंद्र पर ही थी।

अज्ञात कार चालक के खिलाफ तहरीर

परिजनों ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर कार और चालक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts