‘हमारी राधा’ में आएगा बड़ा मोड़, गिरधर पर भरोसे का होगा इम्तिहान

शनाया की घर में एंट्री से बढ़ेगा रिश्तों में तनाव, राधा को अब तक नहीं पता पति का सच

मुंबई, सितंबर। अनमोल टीवी के ओरिजिनल शो ‘हमारी राधा’ की कहानी में अब बड़ा मोड़ आने वाला है। राधा (सिमरन कौर) अनजाने में शनाया (वैदेही नायर) को अपने घर में रहने के लिए बुला लेती है। उसे इस बात की जानकारी नहीं है कि शनाया और उसके पति गिरधर (अक्षय म्हात्रे) के बीच प्रेम संबंध हैं।

आरती और प्रज्ञा के समझाने के बावजूद राधा को गिरधर पर पूरा भरोसा है। वहीं गिरधर चोरी-छिपे शनाया से मुलाकात करता रहता है। कहानी में उस समय नया मोड़ आता है, जब गिरधर खुद शनाया को घर लेकर आता है और राधा से उसे कुछ दिन घर में रखने के लिए कहता है। पति पर भरोसा होने के कारण राधा इसके लिए तैयार हो जाती है और शनाया की मेहमान की तरह देखभाल करती है।

दूसरी ओर, आरती और सुबोध ने गिरधर और शनाया के रिश्ते का सच सामने लाने का फैसला कर लिया है। शनाया के घर में रहने और सच उजागर करने की कोशिशों के बीच अब परिवार में टकराव बढ़ने की आशंका है।

क्या राधा का गिरधर पर भरोसा कायम रहेगा? क्या गिरधर और शनाया का राज परिवार के सामने आ जाएगा? इन सवालों के जवाब शो के आगामी एपिसोड में मिलेंगे।

‘हमारी राधा’ हर रात 9:30 बजे अनमोल टीवी पर प्रसारित होता है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts