तापसी पन्नू की ‘अस्सी’ का 25 सितंबर को टीवी प्रीमियर

अनुभव सिन्हा की चर्चित कोर्टरूम ड्रामा रात 9:30 बजे एंड पिक्चर्स पर होगी प्रसारित

मुंबई, सितंबर। निर्देशक अनुभव सिन्हा की चर्चित कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’ अब टेलीविजन पर दस्तक देने जा रही है। तापसी पन्नू अभिनीत फिल्म का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 25 सितंबर को रात 9:30 बजे एंड पिक्चर्स पर होगा।

फिल्म में तापसी पन्नू ने एडवोकेट रावी हुस्कर की भूमिका निभाई है, जो एक संवेदनशील मामले की पैरवी करते हुए न्याय व्यवस्था और समाज के सामने कई अहम सवाल खड़े करती हैं। फिल्म में कानी कुसरुति, रेवती, मनोज पाहवा, कुमुद मिश्रा, मोहम्मद जीशान अय्यूब और नसीरुद्दीन शाह भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।

समाज और न्याय व्यवस्था पर सवाल

अनुभव सिन्हा और गौरव सोलंकी द्वारा लिखी गई ‘अस्सी’ एक इन्वेस्टिगेटिव कोर्टरूम ड्रामा है। फिल्म संवेदनशील सामाजिक मुद्दे को बिना अनावश्यक मेलोड्रामा के सामने रखने की कोशिश करती है और दर्शकों को यह सोचने पर मजबूर करती है कि पीड़िता जब इंसाफ की मांग करती है तो कानूनी व्यवस्था उसके साथ किस तरह पेश आती है।

तापसी पन्नू ने कहा कि फिल्म का उद्देश्य दर्शकों को असहज करने वाले सवालों पर सोचने और चर्चा करने के लिए प्रेरित करना है। वहीं निर्देशक अनुभव सिन्हा के अनुसार, फिल्म में उठाया गया सवाल लंबे समय से उनके मन में था, जिसे उन्होंने पर्दे पर उतारने की कोशिश की।

‘अस्सी’ तापसी पन्नू और अनुभव सिन्हा की साथ में तीसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों ‘मुल्क’ और ‘थप्पड़’ में साथ काम कर चुके हैं। फिल्म का टीवी प्रीमियर उन दर्शकों के लिए भी मौका है, जो इसे सिनेमाघरों में नहीं देख पाए थे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts