कृषि विश्वविद्यालय ने तैयार किया एआई रोडमैप

एआई मंथन-2.0 में कुलपति ने रखी प्रगति और भविष्य की कार्ययोजना, छात्रों को हिंदी में साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण

मेरठ। छत्रपति साहूजी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर में आयोजित दो दिवसीय एआई मंथन-2.0 में सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. त्रिवेणी दत्त ने विश्वविद्यालय की प्रगति और भविष्य की कार्ययोजना प्रस्तुत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने की।

कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय में प्रवेश परीक्षा और परिणाम प्रणाली को अधिक पारदर्शी, दक्ष और आंकड़ा आधारित बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग की दिशा में कार्य शुरू किया जा रहा है। सभी छात्रों को एआई की जानकारी और इसके उपयोग के लिए पाठ्यक्रम एवं प्रशिक्षण की व्यवस्था की जा रही है। कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी में एआई आधारित प्रशिक्षण भी आयोजित किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि शिक्षा, शोध, प्रशासन, स्वास्थ्य, कृषि और विद्यार्थी कौशल विकास के लिए विश्वविद्यालय अपना स्पष्ट एआई रोडमैप तैयार कर उसकी नियमित समीक्षा करेगा। भविष्य के पाठ्यक्रम में एआई, डेटा एवं डिजिटल लिटरेसी और कंप्यूटेशनल थिंकिंग को शामिल किया जाएगा। छात्रों को हिंदी माध्यम में साइबर सुरक्षा का प्रशिक्षण देने के साथ एआई के संभावित दुष्प्रभावों को लेकर शोध और जागरूकता पर भी जोर दिया जाएगा।

कार्यक्रम में कुलपति के नेतृत्व में कुलसचिव डॉ. सत्येंद्र खारी, निदेशक प्रसार डॉ. कमल खिलाड़ी, निदेशक शोध, निदेशक आईक्यूएसी डॉ. लोकेश गंगवार, निदेशक प्रशासन एवं मॉनिटरिंग डॉ. यूपी शाही, एसोसिएट डायरेक्टर प्रशासन एवं मॉनिटरिंग डॉ. पीके सिंह समेत शिक्षक शामिल हुए।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts