भू-स्थानिक तकनीकों पर दस दिवसीय समर स्कूल का समापन

मेरठ। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में मृदा विज्ञान एवं मृदा जल संरक्षण अभियांत्रिकी विभाग की ओर से UPCAR के सहयोग से आयोजित दस दिवसीय समर स्कूल का समापन हुआ। ‘मृदा कार्बन निर्धारण एवं डिजिटल मृदा मानचित्रण हेतु उन्नत भू-स्थानिक तकनीकें’ विषयक प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. त्रिवेणी दत्त ने की। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण शिक्षकों, वैज्ञानिकों और शोधार्थियों को नवीन तकनीकों से जोड़ने में महत्वपूर्ण हैं। प्रशिक्षण में उत्तर प्रदेश समेत राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड और महाराष्ट्र के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। 15 से 24 सितंबर तक चले कार्यक्रम में GIS, रिमोट सेंसिंग, डिजिटल मृदा मानचित्रण, जियोस्टैटिस्टिक्स और मृदा कार्बन आकलन पर विशेषज्ञ व्याख्यान के साथ हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण दिया गया। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को शोध और शिक्षण कार्य के लिए उपयोगी बताया। समापन पर प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। इस दौरान कुलसचिव डॉ. वीपी सिंह, अधिष्ठाता, निदेशक, विभागाध्यक्ष, वैज्ञानिक, शिक्षक और आयोजन समिति के सदस्य मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts