सुभारती डेंटल कॉलेज ने फिर रचा इतिहास
प्रदेश के निजी बीडीएस कॉलेजों में हासिल किया पहला स्थान
मेरठ, 8 सितंबर। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के सुभारती डेंटल कॉलेज एवं चिकित्सालय ने उत्तर प्रदेश के निजी दंत चिकित्सा महाविद्यालयों में एक बार फिर अपनी मजबूत शैक्षणिक स्थिति साबित की है। नीट के माध्यम से बीडीएस में प्रवेश के लिए आयोजित प्रथम चरण की काउंसलिंग के उपलब्ध कटऑफ आंकड़ों के अनुसार सुभारती डेंटल कॉलेज ने प्रदेश के सूचीबद्ध गैर-अल्पसंख्यक निजी बीडीएस महाविद्यालयों में प्रथम स्थान हासिल किया है।
प्रथम चरण में सुभारती डेंटल कॉलेज का अंतिम प्रवेश क्रमांक 3,96,997 रहा। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार यह प्रदर्शन सूची में शामिल कई प्रमुख निजी दंत चिकित्सा महाविद्यालयों की तुलना में बेहतर है। संस्थान के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया में सामने आया यह परिणाम विद्यार्थियों और अभिभावकों के बीच कॉलेज की शैक्षणिक प्रतिष्ठा और बढ़ते विश्वास का संकेत है।
कॉलेज में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण के साथ विद्यार्थियों को व्यापक चिकित्सकीय प्रशिक्षण, अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन, आधुनिक सुविधाएं, शोध एवं नवाचार के अवसर और व्यावसायिक कौशल विकास पर जोर दिया जाता है। संस्थान की ओर से शिक्षा और चिकित्सकीय प्रशिक्षण की गुणवत्ता में निरंतर सुधार के प्रयास किए जा रहे हैं।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस उपलब्धि के लिए डेंटल कॉलेज के शिक्षकों, चिकित्सकों, विद्यार्थियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पूर्व विद्यार्थियों और सभी संबंधित सदस्यों को बधाई दी। विश्वविद्यालय का कहना है कि शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया, परिणाम आधारित शिक्षा, शोध, नवाचार, चिकित्सकीय उत्कृष्टता, उद्योग जगत से जुड़ाव, अंतरराष्ट्रीय सहयोग और रोजगारपरक शिक्षा को लगातार मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है।


No comments:
Post a Comment