‘अनारकली’ पर लड़कियां तो ‘सलीमशाही’ पर लड़के फिदा

मोदी स्टाइल कुर्ता और तंग पायजामा भी ट्रेंड में, नवरात्र में बढ़ेगी बाजार की रौनक

मेरठ। त्योहारी सीजन दस्तक दे चुका है। बाजार में कपड़ों की नई रेंज के साथ युवाओं के बीच नए फैशन ट्रेंड भी जोर पकड़ने लगे हैं। व्यापारियों के मुताबिक इस बार पारंपरिक परिधानों में शाही अंदाज की मांग अधिक है। सोशल मीडिया पर चल रहे ट्रेंड का असर बाजार पर भी साफ दिखाई दे रहा है। ग्राहकों की पसंद के मुताबिक दुकानदारों ने भी स्टॉक तैयार करना शुरू कर दिया है।

सोशल मीडिया तय कर रहा फैशन

व्यापारियों का कहना है कि आज के दौर में सोशल मीडिया फैशन का बड़ा माध्यम बन गया है। कोई परिधान या डिजाइन वायरल होते ही युवाओं के बीच लोकप्रिय हो जाता है। इसी ट्रेंड को ध्यान में रखकर व्यापारी अगले कई महीनों की मांग का अनुमान लगाकर माल मंगवा रहे हैं। उनका कहना है कि सोशल मीडिया पर चल रहा पहनावा आमतौर पर लंबे समय तक बाजार में मांग बनाए रखता है।

अनारकली और मोदी कुर्ते की मांग

शारदीय नवरात्र के साथ त्योहारी बाजार में और तेजी आने की उम्मीद है। गरबा और अन्य आयोजनों को देखते हुए इस बार लड़कियों में फ्रॉक कट अनारकली सूट की मांग है। वहीं लड़कों को मोदी स्टाइल कुर्ते के साथ तंग पायजामा पसंद आ रहा है। इसके साथ सलीमशाही डिजाइन की जूतियां भी युवाओं को आकर्षित कर रही हैं।

महिलाओं के सूट की रेंज

  • अनारकली फ्रॉक: 800 से 3000 रुपये

  • ग्लेज कॉटन: 1200 से 3500 रुपये

  • ब्राशो नेट: 1500 से 2500 रुपये

  • चंदेरी सिल्क: 800 से 2000 रुपये

  • पटियाला सूट: 1000 से 4000 रुपये

मोदी स्टाइल कुर्ते की रेंज

  • मोदी स्टाइल कुर्ता: 750 से 3000 रुपये

  • मोदी स्टाइल कुर्ते की कोटी: 800 से 2500 रुपये

  • प्योर कॉटन कोटी: 800 से 2000 रुपये

300 से 1200 रुपये तक सलीमशाही जूती

सलीमशाही जूतियों की भी बाजार में अच्छी मांग बताई जा रही है। विभिन्न डिजाइन और कारीगरी वाली ये जूतियां 300 से 1200 रुपये तक उपलब्ध हैं। नवरात्र और आगामी त्योहारी आयोजनों के साथ इनकी बिक्री बढ़ने की उम्मीद है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts