‘गांधारी’ बनी ग्लोबल नंबर-1, दूसरे हफ्ते 9.6 मिलियन व्यूज़

किसी भारतीय नेटफ्लिक्स ओरिजिनल फिल्म को एक सप्ताह में मिले सबसे ज्यादा व्यूज़, 58 देशों में टॉप-10 में शामिल

मुंबई। तापसी पन्नू और कनिका ढिल्लों की फिल्म ‘गांधारी’ ने नेटफ्लिक्स पर जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए नया रिकॉर्ड कायम किया है। फिल्म को दूसरे सप्ताह में 9.6 मिलियन व्यूज़ और 18.7 मिलियन वॉच ऑवर्स मिले। पहले सप्ताह में फिल्म ने 5.9 मिलियन व्यूज़ और 11.5 मिलियन वॉच ऑवर्स दर्ज किए थे।

नेटफ्लिक्स की ओर से जारी आधिकारिक ग्लोबल आंकड़ों के अनुसार, दूसरे सप्ताह की यह व्यूअरशिप किसी भारतीय नेटफ्लिक्स ओरिजिनल फिल्म के लिए एक सप्ताह में दर्ज सबसे ज्यादा व्यूअरशिप है। फिल्म नेटफ्लिक्स के नॉन-इंग्लिश मूवीज के ग्लोबल चार्ट में नंबर-1 पर पहुंच गई है। इसके अलावा 17 देशों में यह नंबर-1 पर ट्रेंड कर रही है और दुनिया के 58 देशों में टॉप-10 में जगह बनाए हुए है।

तापसी-कनिका की तीसरी हिट

‘गांधारी’ कनिका ढिल्लों की नेटफ्लिक्स के साथ लगातार चौथी सफल फिल्म है। वहीं तापसी पन्नू और कनिका ढिल्लों की जोड़ी की यह तीसरी नेटफ्लिक्स फिल्म है। इससे पहले दोनों ‘हसीन दिलरुबा’ और ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ में साथ काम कर चुकी हैं।

तापसी पन्नू ने फिल्म को मिल रहे प्यार पर कहा कि दुनियाभर में फिल्म को मिल रही व्यूअरशिप और लगातार बढ़ता दर्शक जुड़ाव बेहद खास अनुभव है। उनके मुताबिक दर्शकों का फिल्म को शुरुआती आंकड़ों से आगे ले जाना इस बात का एहसास कराता है कि कहानी ने लोगों से मजबूत कनेक्शन बनाया है।

लेखिका-निर्माता कनिका ढिल्लों ने दर्शकों का आभार जताते हुए कहा कि दूसरे सप्ताह में फिल्म की व्यूअरशिप में आया उछाल यह दिखाता है कि दर्शकों ने कहानी को पसंद किया है। उन्होंने नेटफ्लिक्स और टीम का भी आभार जताया, जिन्होंने भारतीय और स्थानीय कहानियों को वैश्विक दर्शकों तक पहुंचाने में सहयोग किया।

मां की संघर्ष की कहानी

कथा पिक्चर्स के बैनर तले बनी ‘गांधारी’ का निर्देशन देवाशीष मखीजा ने किया है। फिल्म में एक मां की कहानी दिखाई गई है, जो अपने अपहृत बच्चे को बचाने के लिए तमाम मुश्किलों से जूझती है। फिल्म दुनियाभर में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts