एआई+ स्मार्टफोन का सर्विस नेटवर्क होगा 1000 से अधिक टचपॉइंट्स

दिल्ली में दिवाली पर खुलेगा पहला एक्सक्लूसिव सर्विस सेंटर, एआई+ असिस्टेंस ऐप भी होगा लॉन्च

मेरठ। एआई+ स्मार्टफोन अपने आफ्टर-सेल्स सर्विस नेटवर्क का विस्तार करते हुए देशभर में सर्विस सेंटर की संख्या 1000 से अधिक करने की तैयारी में है। मौजूदा 800 से अधिक सर्विस सेंटर के नेटवर्क में 200 से ज्यादा नए सेंटर जोड़े जाएंगे। इसके साथ ही दिवाली पर दिल्ली में कंपनी का पहला एक्सक्लूसिव सर्विस सेंटर शुरू होगा।

कंपनी के मुताबिक दिल्ली स्थित सेंटर पर एआई+ स्मार्टफोन के लिए तकनीकी सहायता, ओरिजिनल स्पेयर पार्ट्स, रिपेयर, सॉफ्टवेयर सपोर्ट, वारंटी सेवा और डिवाइस सेटअप की सुविधा मिलेगी। सामान्य सर्विस जरूरतों को समस्या की जटिलता के आधार पर उसी दिन से अधिकतम सात दिन में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

कंपनी एआई+ असिस्टेंस ऐप भी पेश करेगी। इसके जरिए ग्राहक डिवाइस और वारंटी की जानकारी देखने, नजदीकी सर्विस सेंटर खोजने, सर्विस रिक्वेस्ट दर्ज करने, टिकट बनाने और उसे ट्रैक करने के साथ डिवाइस की समस्याओं के समाधान में मदद ले सकेंगे।

एआई+ के सीईओ माधव शेठ ने कहा कि कंपनी का लक्ष्य ग्राहकों को डिवाइस खरीदने के बाद भी आसान, पारदर्शी और भरोसेमंद सपोर्ट उपलब्ध कराना है। फिजिकल सर्विस नेटवर्क और डिजिटल सपोर्ट को जोड़कर ग्राहकों को सर्विस की पूरी प्रक्रिया की जानकारी उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts