फ्लिपकार्ट इस त्योहारी सीजन में देगा 2.5 लाख से ज्यादा रोजगार

75 हजार लोग पहली बार शुरू करेंगे नौकरी या काम, 900 से अधिक नए डिलीवरी हब खुलेंगे

मेरठ। त्योहारी सीजन में बढ़ने वाली ऑनलाइन खरीदारी को देखते हुए फ्लिपकार्ट ने देशभर में 2.5 लाख से अधिक रोजगार के अवसर तैयार किए हैं। इनमें गिग वर्कर्स भी शामिल हैं। करीब 75 हजार लोग पहली बार नौकरी या काम शुरू करेंगे। ये अवसर फ्लिपकार्ट के 7,000 से अधिक सेंटरों पर सामान रखने, छंटाई और डिलीवरी सहित विभिन्न कार्यों में मिलेंगे।

फ्लिपकार्ट ग्रुप के मुताबिक इस सीजन में 900 से अधिक नए डिलीवरी हब शुरू किए जा रहे हैं और करीब 1.4 लाख लोगों के लिए डिलीवरी से जुड़े काम के अवसर बनेंगे। कुल नए रोजगार में करीब 60 प्रतिशत अवसर डिलीवरी क्षेत्र से जुड़े हैं। छोटे शहरों और कस्बों में ऑनलाइन खरीदारी बढ़ने तथा फ्लिपकार्ट मिनट्स के विस्तार से भी इन अवसरों में बढ़ोतरी हुई है।

कंपनी की सप्लाई चेन में महिलाओं की भागीदारी 20 प्रतिशत से अधिक हो गई है। वहीं, गोदाम और डिलीवरी से जुड़े कार्यों में दिव्यांग लोगों के लिए भी अवसर बढ़ाए जा रहे हैं। फ्लिपकार्ट की सप्लाई चेन ऑपरेशंस अकादमी ने त्योहारी सीजन से पहले करीब 10 हजार लोगों को प्रशिक्षण दिया है।

कंपनी के चीफ कॉर्पोरेट अफेयर्स ऑफिसर रजनीश कुमार ने कहा कि ऑनलाइन खरीदारी बढ़ने के साथ रोजगार और कमाई के नए अवसर भी बढ़ रहे हैं। कंपनी कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, एनसीवीईटी और आईटीआई कल्याणी के साथ मिलकर लोगों को प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर काम कर रही है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts