‘लेज खोलो, रणबीर से मिलो’ कैंपेन में 2 करोड़ रुपये तक के इनाम, छह हफ्ते चलेगा अभियान

गाजियाबाद। लेज ने ‘लेज खोलो, रणबीर से मिलो’ कैंपेन शुरू किया है। इसके तहत 20 रुपये के एलिजिबल पैक के जरिये ग्राहकों को कुल 2 करोड़ रुपये तक के इनाम जीतने का मौका मिलेगा। सबसे खास इनाम में ब्रांड एंबेसडर रणबीर कपूर से मिलने का अवसर शामिल है।

कैंपेन में ग्राहक वाट्सऐप के जरिये अपने लेज पैक की तस्वीर अपलोड कर हिस्सा ले सकते हैं। तीन वेरिफाइड पैक पर गेमिंग कंसोल, पांच पैक पर प्रीमियम स्मार्टफोन, 10 पैक पर इंटरनेशनल हॉलिडे और 20 पैक पर रणबीर कपूर से मिलने का मौका मिलेगा।

छह सप्ताह तक चलने वाले इस अभियान के लिए ग्राहक संबंधित दुकानों से 20 रुपये वाला एलिजिबल पैक खरीदकर पैकेट पर दिए क्यूआर कोड को स्कैन कर सकते हैं या डिजिटल लिंक के जरिये वाट्सऐप जर्नी में शामिल हो सकते हैं। अभियान को रिटेल, डिजिटल, क्रिएटर्स और सोशल मीडिया के माध्यम से प्रमोट किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts