कटोरे-बर्तन लेकर सड़क पर उतरे सपाई, सेंट्रल मार्केट की कार्रवाई पर बवाल

डीएम कार्यालय कूच से पहले पुलिस ने रोका, धक्का-मुक्की; व्यापारियों को राहत देने की मांग

मेरठ। सेंट्रल मार्केट प्रकरण में कार्रवाई के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता हाथों में कटोरे और बर्तन लेकर कमिश्नरी चौराहे पर पहुंचे और प्रभावित व्यापारियों को राहत देने तथा कार्रवाई रोकने की मांग की। प्रदर्शन में सपा के तीन विधायक समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।

डीएम कार्यालय जाने की कोशिश, पुलिस ने रोका

सपा कार्यकर्ता कमिश्नरी चौराहे से जिलाधिकारी कार्यालय की ओर जाने और ज्ञापन देने के लिए निकले। पुलिस ने उन्हें रास्ते में रोक दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस द्वारा आगे जाने से रोके जाने के बाद कार्यकर्ता वहीं प्रदर्शन करने लगे।

प्रदर्शन में किठौर विधायक शाहिद मंजूर, सरधना विधायक अतुल प्रधान समेत सपा के कई नेता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने सेंट्रल मार्केट में कार्रवाई से प्रभावित व्यापारियों को राहत और पुनर्वास की मांग उठाई।

कमिश्नरी चौराहे पर लिया ज्ञापन

पुलिस द्वारा डीएम कार्यालय जाने से रोके जाने के बाद सपा नेताओं से कमिश्नरी चौराहे पर ही एसीएम ने ज्ञापन लिया। नेताओं ने व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और प्रभावित दुकानदारों को राहत देने की मांग की।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुई कार्रवाई

सेंट्रल मार्केट प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की गई है। सपा कार्यकर्ताओं ने इसी कार्रवाई का विरोध करते हुए प्रभावित व्यापारियों के हित में राहत की मांग उठाई।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts