संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ कल, रैली को डीएम दिखाएंगे हरी झंडी

मेरठ। जिले में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का शुभारंभ एक अक्टूबर से किया जाएगा। अभियान के तहत जनपद स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम के अंतर्गत एक जागरूकता रैली निकाली जाएगी। रैली को जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान एक अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक चलाया जाएगा। अभियान के दौरान विभिन्न विभागों के समन्वय से लोगों को संचारी रोगों से बचाव, स्वच्छता, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

जनपद स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम एक अक्टूबर को सुबह 9:30 बजे कैलाश प्रकाश स्टेडियम, मेरठ से आयोजित होगा। रैली में स्वास्थ्य विभाग के साथ नगर निगम, पंचायती राज, पशुपालन विभाग और स्वच्छ भारत मिशन सहित अन्य विभागों की सहभागिता रहेगी।

नगर निगम की ओर से फॉगिंग वाहनों, पशुपालन विभाग तथा स्वच्छ भारत मिशन की ओर से प्रचार-प्रसार वाहनों को भी रैली में शामिल किया जाएगा। संबंधित विभागों को अपने वाहनों एवं कर्मचारियों की निर्धारित समय पर सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। अभियान का उद्देश्य जिले में संचारी रोगों की रोकथाम के साथ आमजन को साफ-सफाई और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts