भैंसाली स्टेशन पर 400 वर्ग मीटर से ज्यादा कमर्शियल स्पेस, लीज के लिए एनसीआरटीसी ने मांगी निविदा

मेरठ। नमो भारत कॉरिडोर पर यात्री सुविधाओं और व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए एनसीआरटीसी ने भैंसाली स्टेशन के कॉनकोर्स लेवल पर 400 वर्ग मीटर से अधिक प्राइम कमर्शियल स्पेस को लीज पर देने के लिए निविदा आमंत्रित की है। हाई फुटफॉल वाले इस स्थान पर रिटेल, फूड एंड बेवरेज, कोचिंग, ऑफिस, को-वर्किंग स्पेस, कन्विनिएंस स्टोर और सर्विस सेंटर जैसी गतिविधियां संचालित की जा सकेंगी।

दिल्ली रोड स्थित भैंसाली स्टेशन मेरठ के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों अबू लेन, लालकुर्ती और सदर बाजार के निकट है। स्टेशन को दिल्ली-मेरठ हाईवे, मेरठ एक्सप्रेसवे और भारतीय रेलवे के मेरठ सिटी स्टेशन से कनेक्टिविटी प्राप्त है। स्टेशन के बाहर बस स्टैंड होने से दिल्ली, मुजफ्फरनगर, शामली, रुड़की और हरिद्वार सहित विभिन्न शहरों के लिए बस सेवाएं भी उपलब्ध हैं।

एनसीआरटीसी के अनुसार स्टेशन परिसर में व्यावसायिक और यात्री सुविधाओं के विस्तार से यात्रियों तथा आसपास के निवासियों को रोजमर्रा की आवश्यक सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकेंगी। इससे स्थानीय उद्यमों और सेवा प्रदाताओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे तथा एनसीआरटीसी के गैर-किराया राजस्व में वृद्धि होगी।

नमो भारत कॉरिडोर पर यात्रियों की संख्या में भी लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। कॉरिडोर अब तक 4.5 करोड़ से अधिक कम्यूटर ट्रिप्स का आंकड़ा पार कर चुका है, जबकि वर्तमान में करीब 1.1 लाख यात्री प्रतिदिन यात्रा कर रहे हैं। हाल ही में एक दिन में करीब 1.68 लाख यात्रियों के साथ सर्वाधिक दैनिक यात्री संख्या दर्ज की गई।

भैंसाली स्टेशन की कमर्शियल जगह लेने के इच्छुक बोलीदाता ई-टेंडरिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। निविदा, पात्रता मानदंड और नियम-शर्तों की विस्तृत जानकारी एनसीआरटीसी की वेबसाइट और सीपीपी पोर्टल पर उपलब्ध है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts