मेरठ इलेवन ने बुलंदशहर को तीन विकेट से हराया
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे स्पोर्ट्स फॉर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को मेरठ इलेवन और बुलंदशहर इलेवन के बीच मुकाबला हुआ। मेरठ इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बुलंदशहर इलेवन को तीन विकेट से हराकर मुकाबला अपने नाम किया।
बुलंदशहर इलेवन ने टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 167 रन बनाए। टीम की ओर से शौर्य ने 41 और शिवम ने 40 रन की पारी खेली। मेरठ की ओर से गेंदबाजी करते हुए यश और अविरल ने दो-दो विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ इलेवन ने 18.3 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाकर जीत दर्ज की। मेरठ की ओर से रिहान ने 46 और जैद ने 39 रन बनाए। बुलंदशहर की गेंदबाजी में वैभव ने तीन, जबकि शम्स और आदित्य ने दो-दो विकेट लिए।
क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि मंगलवार को अंडर-17 वर्ग का एक मुकाबला खेला जाएगा।


No comments:
Post a Comment