अनुपमा में श्रुति बनकर समीक्षा भटनागर ने जीता दिल
मुंबई। लोकप्रिय शो 'अनुपमा' में श्रुति आहूजा का किरदार दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। इस भूमिका को अभिनेत्री समीक्षा भटनागर निभा रही हैं। समीक्षा ने शो का हिस्सा बनने से लेकर अपने किरदार को समझने और उसे पर्दे पर निभाने तक के अनुभव के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि आखिर ऐसा क्या था, जिसने उन्हें श्रुति का किरदार निभाने के लिए तैयार किया।
उन्होंने कहा, ''श्रुति का किरदार निभाना मेरे लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था। हर किरदार अपने साथ कुछ चुनौतियां लेकर आता है। श्रुति के किरदार में एक मां के रूप में भावनाओं को पर्दे पर सही तरीके से दिखाना मेरे लिए अहम था।'' समीक्षा ने कहा, ''वह एक मां है, जिसे अपनी बेटी के लिए खुद को सही साबित करना पड़ता है। वह अपनी बेटी से प्यार करती है। उसके फैसलों और भावनाओं को सिर्फ एक नकारात्मक नजरिए से देखना सही नहीं होगा।''


No comments:
Post a Comment