क्लासिक 350 का सिग्नेचर व्हाइट एडिशन लॉन्च, कीमत 2.24 लाख से शुरू

प्रीमियम टूरिंग सीट, ट्रिपर पॉड और असिस्ट-स्लिपर क्लच जैसे फीचर्स से लैस, रोजमर्रा और लंबी दूरी की राइडिंग के लिए तैयार

गाजियाबाद। रॉयल एनफील्ड ने 2026 क्लासिक 350 का नया ‘सिग्नेचर व्हाइट’ एडिशन पेश किया है। इसे राइडिंग को अधिक आरामदायक और सुविधाजनक बनाने वाले कई फीचर्स के साथ उतारा गया है। इसमें राइडर और पिलियन के लिए प्रीमियम ब्राउन टूरिंग सीट, नया क्लासिक लोगो, फ्यूल टैंक पर स्टेंसिल-स्टाइल डेकल और दोनों ओर आरई बैज दिए गए हैं। बाइक में असिस्ट और स्लिपर क्लच के साथ एडजस्टेबल क्लच व ब्रेक लीवर भी मिलते हैं। यूएसबी टाइप-सी फास्ट चार्जिंग पोर्ट और ट्रिपर पॉड को भी स्टैंडर्ड फीचर बनाया गया है। ट्रिपर पॉड में टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन की सुविधा दी गई है। कंपनी के अनुसार, ये फीचर्स शहर में रोजाना की राइड से लेकर लंबी दूरी के सफर तक उपयोगी हैं। क्लासिक 350 सिग्नेचर व्हाइट एडिशन की शुरुआती कीमत 2,24,275 रुपये (एक्स-शोरूम, चेन्नई) रखी गई है और यह रॉयल एनफील्ड के अधिकृत स्टोर्स पर उपलब्ध है। इसके साथ एमराल्ड ग्रीन एडिशन भी पेश किया गया है। क्लासिक 350 को पहली बार 2008 में पेश किया गया था और यह क्लासिक ऑटोमोटिव डिजाइन के साथ आधुनिक इंजीनियरिंग के संयोजन के लिए जानी जाती है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts