7000 एमएएच बैटरी के साथ वनप्लस एन6 लाईट लॉन्च

120 हर्ट्ज डिस्प्ले और मिलिटरी-ग्रेड मजबूती से लैस, 16,249 रुपये के प्रभावी मूल्य पर बिक्री शुरू

नोएडा। वनप्लस ने भारत में वनप्लस एन6 लाईट स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इसमें 7000 एमएएच बैटरी, 120 हर्ट्ज डिस्प्ले, 36 महीने का फ्लुएंसी प्रोटेक्शन और मिलिटरी-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी दी गई है। फोन की बिक्री 22 सितंबर से वनप्लस के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, अमेजन, वनप्लस एक्सपीरिएंस स्टोर और चुनिंदा रिटेल आउटलेट्स पर शुरू हो गई है। 4 जीबी+64 जीबी वैरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है, जबकि चुनिंदा बैंक कार्ड पर ईएमआई के साथ 750 रुपये तक के इंस्टैंट डिस्काउंट के बाद प्रभावी कीमत 16,249 रुपये होगी। फोन में 6.75 इंच एचडी+ 120 हर्ट्ज डिस्प्ले, 900 निट्स तक ब्राइटनेस और एक्वा टच फीचर है। कंपनी के अनुसार 7000 एमएएच बैटरी तीन दिन तक चल सकती है और 1600 चार्जिंग साइकल के परीक्षण के बाद छह साल तक 80 प्रतिशत बैटरी हेल्थ बनाए रखने की गारंटी दी गई है। फोन में 50 मेगापिक्सल मुख्य कैमरा, 13 मेगापिक्सल कैमरा, एआई क्लियर फेस और एआई इरेजर जैसे फीचर हैं। ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 36 महीने का फ्लुएंसी प्रोटेक्शन और गूगल जेमिनाई भी इसमें दिया गया है। यह 8 जीबी तक वर्चुअल रैम और माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2 टीबी तक अतिरिक्त स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन मिडनाइट हाइप और नियो ग्रीन रंगों में उपलब्ध है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts