बिल, मीटर से लेकर सोलर तक... 24 उपभोक्ताओं ने रखीं बिजली की समस्याएं

समयबद्ध निस्तारण के निर्देश, अधिकारियों से कहा- शिकायतों के लिए उपभोक्ताओं को न लगाने पड़ें दफ्तरों के चक्कर

मेरठ, 22 सितंबर। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) मुख्यालय ऊर्जा भवन के सभागार में मंगलवार को ‘संभव’ जनसुनवाई आयोजित की गई। निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) आशु कालिया और निदेशक (वाणिज्य) संजय जैन की संयुक्त अध्यक्षता में हुई जनसुनवाई में मेरठ, हापुड़, मुरादाबाद समेत विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे 24 उपभोक्ताओं ने अपनी विद्युत संबंधी समस्याएं रखीं।

नए कनेक्शन से ट्रांसफार्मर तक पहुंचीं शिकायतें

जनसुनवाई में नए विद्युत कनेक्शन, बिल संशोधन, मीटर, पोल, ट्रांसफार्मर और सोलर से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रहीं। अधिकारियों ने प्रत्येक मामले को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

देरी पर अधिकारियों को चेताया

अधिकारियों ने निर्देश दिए कि जिन मामलों में तकनीकी सुधार या विभागीय जांच जरूरी है, उन्हें तत्काल संबंधित अधिकारियों को भेजकर समयबद्ध निस्तारण कराया जाए। उपभोक्ताओं को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और शिकायतों का समाधान निर्धारित समय में सुनिश्चित हो।

जनसुनवाई में सुनील कुमार, कंवरपाल सिंह, सरला वर्मा, सुकराम पाल, कमलेश, पुष्पा, हरिओम, राजपाल सिंह, शोनाथ सिंह, रमेश सिंह, राहुल और तेज सिंह समेत अन्य उपभोक्ताओं ने शिकायतें दर्ज कराईं।

‘उपभोक्ता देवो भवः’ पर जोर

अधिकारियों ने ‘उपभोक्ता देवो भवः’ की भावना के अनुरूप विद्युत सेवाओं को बेहतर बनाने और शिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता व तत्परता बरतने पर जोर दिया।

इस दौरान मुख्य अभियंता मो. सगीर और गुलाब सिंह, अधीक्षण अभियंता मो. अरशद, मनोज कुमार व अभिषेक सिंह, अधिशासी अभियंता सौरभ मंगला, प्रशांत सोनी व महेश कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts