लोकप्रिय गुरु श्रेष्ठ अवार्ड से 22 शिक्षक सम्मानित
डीएम डॉ. वीके सिंह और सीडीओ नूपुर गोयल ने प्रदान किए पुरस्कार, 16 वर्षों से हो रहा आयोजन
मेरठ। विकास भवन सभागार में मिशिका सोसाइटी और रोटरी क्लब डिफेंस के संयुक्त तत्वावधान में लोकप्रिय गुरु श्रेष्ठ अवार्ड 2026 समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह और मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल ने विभिन्न शिक्षण संस्थानों के 22 श्रेष्ठ शिक्षकों को सम्मानित किया।
समारोह में केएल इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य सुधांशु शेखर को विशेष रूप से गुरु श्रेष्ठ डॉ. अब्दुल कलाम साइंटिस्ट अवार्ड 2026 प्रदान किया गया। वहीं, 21 अन्य शिक्षकों को गुरु श्रेष्ठ अवार्ड से सम्मानित किया गया।
आयोजकों के अनुसार यह सम्मान समारोह पिछले 16 वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में शिक्षकों के शिक्षा, मार्गदर्शन और समाज में योगदान को सम्मानित किया गया।
समारोह में मिशिका सोसाइटी के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. अमित नागर, संरक्षक समीर कोहली, उप सचिव सुनील कुमार शर्मा, रोटरी क्लब की गवर्नर प्रतिश कुमार सिंह, अध्यक्ष डॉ. विभा नागर और कोषाध्यक्ष नेम सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इनके अलावा अजय गुप्ता, ज्ञान दीक्षित, ईश्वर चंद गंभीर, विजय भोला, पिंकी चिन्योटी, पंकज अनेजा, राजीव शर्मा और ऋषि शर्मा ने भी सहभागिता की।


No comments:
Post a Comment