शिक्षक दिवस पर 39 गुरुजन सम्मानित

राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने कहा- शिक्षक शिक्षा के साथ संस्कार और संस्कृति की पाठशाला भी चला रहे

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चंद्र बोस सभागार में शिक्षक दिवस पर जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें मेरठ जिले के 39 उत्कृष्ट शिक्षकों को उनके उल्लेखनीय कार्य के लिए प्रमाण पत्र, अंगवस्त्र और पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सोमेंद्र तोमर ने शिक्षकों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम पूरा कराने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, संस्कार और उसके गौरव से परिचित कराने की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति बच्चों के चौमुखी विकास का मार्ग प्रशस्त कर रही है।

उन्होंने कहा कि शिक्षक का व्यक्तित्व विद्यार्थियों के व्यक्तित्व पर भी प्रभाव डालता है। वहीं महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने शिक्षकों से सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज ने कहा कि शिक्षक ही देश के भविष्य का निर्माण करते हैं और बचपन में दिए संस्कार जीवनभर साथ रहते हैं।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का सजीव प्रसारण भी किया गया। समारोह में सीडीओ नूपुर गोयल, बीएसए आशा चौधरी समेत शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts