ऋषभ एकेडमी स्कूल ने 18 रन से जीता मैच
-- नरेंद्र सिंह मैमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर हुआ मैच
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में शुरू हो रहे प्रथम ऑल इंडिया चौधरी नरेंद्र सिंह मैमोरियल इंटर स्कूल टूर्नामेंट को लेकर शनिवार को ऋषभ एकेडमी स्कूल और मसूरी पब्लिक स्कूल के बीच वार्मअप मैच खेला गया। इसमें ऋषभ पब्लिक स्कूल की टीम ने 18 रन से मैच जीता।
ऋषभ एकेडमी स्कूल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.2 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए। इसमें आदित्य यादव ने 77, अभिजीत ने 41 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में अविरल ने 5, हिमांशु ने दो, वैभव ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मसूरी पब्लिक स्कूल की टीम 19.2 ओवर में 162 रन ही बना सकी और 18 रन से मैच हार गई। टीम की ओर से अजहर ने 40, वैभव ने 35, ईशान ने 40 रन बनाए। गेंदबाजी में कुश ने तीन, अहद ने तीन, अरहान ने दो, आदित्य यादव ने दो विकेट लिए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि रविवार सब जूनियर और जूनियर वर्ग में एक एक मैच खेला जाएगा।

No comments:
Post a Comment