मेरठ में सेवा संकल्प की मिसाल, 169 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
एनएएस कॉलेज और एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में लगे शिविर; 171 लोगों ने कराया पंजीकरण, युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
मेरठ। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में गुरुवार को देशव्यापी रक्तदान अभियान के तहत मेरठ में दो स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज के रक्तकोष विभाग की ओर से एनएएस कॉलेज और एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में आयोजित शिविरों में कुल 171 लोगों ने पंजीकरण कराया और 169 यूनिट रक्तदान हुआ।
एनएएस कॉलेज में 118 यूनिट रक्तदान
एनएएस कॉलेज में आयोजित शिविर में 120 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिसमें 118 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। शिविर में राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, नवाब सिंह नागर, मेरठ कैंट विधायक अमित अग्रवाल, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज और महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
मेडिकल कॉलेज में 51 यूनिट रक्त संग्रह
एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज की सेंट्रल लाइब्रेरी में आयोजित दूसरे शिविर में 51 लोगों ने पंजीकरण कराया और सभी ने रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ महापौर हरिकांत अहलूवालिया, मेरठ कैंट विधायक अमित अग्रवाल, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह और सीडीओ नूपुर गोयल ने फीता काटकर किया।
मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने कहा कि रक्तदान महादान है। उन्होंने रक्तदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि मेडिकल कॉलेज प्रशासन सभी रक्तदाताओं का सदैव आभारी रहेगा।
शिविर में रक्तकोष काउंसलर रश्मि बिष्ट, करुणा निगम, संध्या, डॉ. सांची, डॉ. कृतिका, लैब टेक्नीशियन दीपक, अंशुमान, देवेंद्र, स्टाफ नर्स मनोज, अनुराधा, पंकज और डीएमएलटी के छात्रों ने सहयोग किया।
इस अवसर पर सीएमओ डॉ. राम प्रसाद, प्रधानाचार्य डॉ. आरसी गुप्ता, रक्तकोष प्रभारी डॉ. प्रिया गुप्ता, प्रमुख अधीक्षक डॉ. धीरज बलियान, ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. नेहा सिंह और रक्तकोष चिकित्सा अधिकारी डॉ. सिद्धार्थ गर्ग समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment