हुनर को मिला रोजगार का सहारा, विश्वकर्मा दिवस पर 575 लाभार्थियों को टूलकिट

राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर ने किया शुभारंभ, लाभार्थियों को प्रमाणपत्र के साथ सिलाई मशीन समेत जरूरी उपकरण किए वितरित

मेरठ। भगवान विश्वकर्मा की जयंती के अवसर पर गुरुवार को बच्चा पार्क स्थित इंडियन मेडिकल एसोसिएशन भवन के भोपाल सिंह मेमोरियल हॉल में विश्वकर्मा दिवस के तहत टूलकिट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत दर्जी विधा में प्रशिक्षण प्राप्त 575 लाभार्थियों को प्रमाणपत्र और टूलकिट वितरित किए गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सोमेंद्र तोमर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी, मेरठ कैंट विधायक अमित अग्रवाल, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह, सीडीओ नूपुर गोयल और उपायुक्त उद्योग अमरेश कुमार पांडेय मौजूद रहे।

10 लाभार्थियों को मंच से मिला प्रमाणपत्र और टूलकिट

कार्यक्रम में 575 प्रशिक्षित लाभार्थियों में से 10 लाभार्थियों को मंच से प्रमाणपत्र और टूलकिट प्रदान की गई। इनमें अंजना, गीता देवी, हेमलता, इमराना, काजल, कविता, काजल सैनी, गुलाब, कविता और काजल शामिल रहीं। इसके बाद अन्य प्रशिक्षित लाभार्थियों को भी कार्यक्रम स्थल पर प्रमाणपत्र और टूलकिट वितरित की गई।

स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा

कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षण प्राप्त कारीगरों को उनके हुनर के अनुरूप जरूरी उपकरण उपलब्ध कराकर स्वरोजगार के अवसर बढ़ाना रहा। टूलकिट मिलने से लाभार्थी अपने कौशल का इस्तेमाल कर काम शुरू कर सकेंगे और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ेंगे।

इस अवसर पर सहायक आयुक्त उद्योग सौम्या आर्या, मोहित कुमार, अजमीनकवी, अमित कुमार शुक्ला, दिनेश कुमार आर्य, मोहम्मद रजी अहमद, चंद्रसैन गौतम और हरीश कुमार समेत विभागीय अधिकारी एवं लाभार्थी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts