केनरा बैंक के ऋण शिविर में 16.78 करोड़ के स्वीकृति पत्र वितरित

मेरठ। केनरा बैंक क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ की ओर से एसीसी परिसर में विशाल ऋण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ देहरादून सर्किल कार्यालय के उप महाप्रबंधक एम. गांधी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

 नाबार्ड की भावना जैन सहित बैंक के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। शिविर में किसानों, युवाओं, महिलाओं और छोटे व्यवसायियों को गृह, वाहन, शिक्षा, खुदरा, कृषि व एमएसएमई सहित विभिन्न ऋण योजनाओं की जानकारी दी गई। केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं, कृषि ऋण, खाद्य प्रसंस्करण और शीतगृह आदि के संबंध में भी जानकारी दी गई। इस दौरान लाभार्थियों को मौके पर ही 9.89 करोड़ रुपये के कृषि ऋण, 5 करोड़ रुपये के खुदरा ऋण और 6.89 करोड़ रुपये के एमएसएमई ऋण, कुल 21.78 करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। अधिकारियों ने वित्तीय साक्षरता और सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग के प्रति भी लोगों को जागरूक किया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts