के-एल इंटरनेशनल स्कूल के दो छात्रों का आई-लीग अंडर-16 में चयन
Northern United Football Club की टीम में जगह बनाकर बढ़ाया विद्यालय का गौरव
मेरठ। के-एल इंटरनेशनल स्कूल की कक्षा 10 के दो छात्रों आरव कौशिक और आर्यन वर्मा का आई-लीग अंडर-16 के लिए चयन हुआ है। दोनों खिलाड़ियों का चयन Northern United Football Club (NUFC) की आई-लीग अंडर-16 टीम में हुआ है।
दोनों छात्रों ने अपने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन, प्रतिभा और निरंतर मेहनत के दम पर यह उपलब्धि हासिल की। उनके चयन से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।
विद्यालय के प्रबंधन वर्ग, प्रधानाचार्य सुधांशु शेखर और सभी शिक्षकों ने दोनों युवा खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी। साथ ही खेल के क्षेत्र में उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

No comments:
Post a Comment