गुरु तेग बहादुर स्कूल ने तीन विकेट से जीता मैच

वार्मअप मुकाबले में क्रिकेट एकेडमी ने बनाए 220 रन, लक्ष्य का पीछा कर स्कूल टीम ने 18.4 ओवर में दर्ज की जीत

मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर प्रस्तावित प्रथम ऑल इंडिया चौधरी नरेंद्र सिंह मेमोरियल इंटर स्कूल टूर्नामेंट को लेकर वार्मअप मैचों का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी और गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। स्कूल टीम ने तीन विकेट से जीत दर्ज की।

पहले बल्लेबाजी करते हुए गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी ने 19.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 220 रन बनाए। रिहान ने 72, अली ने 41, राहुल ने 37 और आदित्य ने 31 रन बनाए। गेंदबाजी में हिमांशु ने पांच विकेट चटकाए, जबकि पार्थ और आरिश ने दो-दो तथा वैभव ने एक विकेट लिया।

अजय-पार्थ ने दिलाई जीत

221 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल की टीम ने 18.4 ओवर में सात विकेट खोकर 221 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। अजय ने 58, पार्थ ने 48, आरिश ने 42 और आयुष ने 35 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में अविरल और शौर्य ने तीन-तीन विकेट लिए।

क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि टूर्नामेंट के लिए टीमों की एंट्री लगातार प्राप्त हो रही हैं। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में पंजीकरण कराया जा सकता है। शनिवार को जूनियर वर्ग में दोपहर के समय एक और मुकाबला खेला जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts