14 हजार किलोमीटर के सफर से निकला ‘मातृभूमि’, एक छत के नीचे मिलेगा भारत के क्षेत्रीय स्वादों का जायका

नोएडा में प्रीमियम रीजनल इंडियन रेस्टोरेंट की शुरुआत, पारंपरिक व्यंजनों के साथ खानपान से जुड़ी कहानियों का भी होगा अनुभव

मेरठ/नोएडा। भारत की विविधतापूर्ण खानपान परंपराओं और क्षेत्रीय व्यंजनों को प्रीमियम डाइनिंग अनुभव के साथ प्रस्तुत करने के उद्देश्य से ‘मातृभूमि’ रेस्टोरेंट की शुरुआत नोएडा के सेक्टर-38 स्थित बॉटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन के पास की गई है। एफर्मा हॉस्पिटेलिटी की इस नई पेशकश में देश के अलग-अलग क्षेत्रों के पारंपरिक स्वाद, स्थानीय सामग्री, खाना पकाने की तकनीक और उनसे जुड़ी सांस्कृतिक कहानियों को खास अंदाज में पेश किया जाएगा।

मातृभूमि की संकल्पना देशभर में किए गए करीब 14 हजार किलोमीटर लंबे कलीनरी सफर से प्रेरित है। इस यात्रा के दौरान टीम ने विभिन्न क्षेत्रों के स्थानीय व्यंजनों, पारंपरिक रेसिपी, देसी खाद्य सामग्री और खाना पकाने की विधियों को करीब से समझा। साथ ही उन समुदायों और परंपराओं को जानने का प्रयास किया गया, जिन्होंने पीढ़ियों से इन स्वादों को संरक्षित रखा है।

मातृभूमि के संस्थापक प्रियकांत गौतम के अनुसार, भारतीय खानपान की विविधता को एक मंच पर लाना इस पहल की मुख्य प्रेरणा है। उनका कहना है कि यात्रा के दौरान ऐसे कई व्यंजन और परंपराएं सामने आईं, जिन्हें आधुनिक डाइनिंग टेबल तक पहुंचाने की जरूरत महसूस हुई। रेस्टोरेंट के जरिए इन स्वादों और उनसे जुड़ी कहानियों को मेहमानों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

हर व्यंजन के पीछे एक क्षेत्र और उसकी कहानी

मातृभूमि में भारतीय भोजन को किसी एक कैटेगरी तक सीमित रखने के बजाय देश के अलग-अलग हिस्सों की विशिष्ट पाक पहचान को सामने लाने पर जोर दिया गया है। व्यंजनों में इस्तेमाल होने वाली सामग्री, पारंपरिक तकनीक और स्थानीय परंपराएं उनके मूल क्षेत्र की पहचान को दर्शाएंगी।

रेस्टोरेंट में कलीनरी स्टोरीटेलिंग को भी अनुभव का अहम हिस्सा बनाया गया है। यानी मेहमानों को सिर्फ खाना परोसने के बजाय उसके पीछे मौजूद क्षेत्र, समुदाय और परंपरा से भी परिचित कराया जाएगा। इस तरह डाइनिंग अनुभव को भारत की पाक-संस्कृति की यात्रा से जोड़ने की कोशिश की गई है।

पारंपरिक स्वाद और आधुनिक प्रीमियम डाइनिंग का संगम

मातृभूमि में पारंपरिक भारतीय फ्लेवर्स को आधुनिक और प्रीमियम डाइनिंग माहौल के साथ प्रस्तुत किया गया है। रेस्टोरेंट का उद्देश्य प्रामाणिक क्षेत्रीय स्वादों को बरकरार रखते हुए मेहमानों को नफासत से भरपूर सत्कार और यादगार डाइनिंग अनुभव उपलब्ध कराना है।

सितंबर 2026 में लॉन्च हुआ मातृभूमि नोएडा के बढ़ते प्रीमियम डाइनिंग बाजार में क्षेत्रीय भारतीय व्यंजनों की एक अलग पहचान बनाने की दिशा में कदम है। यहां आने वाले मेहमानों को देश के विभिन्न हिस्सों के स्वादों के साथ भारतीय खानपान की समृद्ध परंपराओं और उनसे जुड़ी कहानियों को करीब से जानने का अवसर मिलेगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts