वन राइड 2026: स्नो लेपर्ड संरक्षण के लिए बाइकर्स का वैश्विक सफर

20 सितंबर को दुनिया के 60 देशों में 1,600 से अधिक राइड्स; रॉयल एनफील्ड हर प्रतिभागी की ओर से करेगा हिम तेंदुए के संरक्षण में योगदान

मेरठ। प्योर मोटरसाइक्लिंग के वैश्विक उत्सव ‘वन राइड 2026’ के लिए तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। 20 सितंबर को दुनियाभर में रॉयल एनफील्ड के हजारों राइडर एक साथ सड़कों पर उतरेंगे। इस वर्ष कंपनी की 125वीं वर्षगांठ के मौके पर यह आयोजन 60 देशों में 1,600 से अधिक राइड्स के साथ आयोजित किया जाएगा।

2011 में शुरू हुआ ‘वन राइड’ अलग-अलग देशों और महाद्वीपों के राइडर्स को मोटरसाइक्लिंग के साझा जुनून के साथ जोड़ता रहा है। इस बार आयोजन को ‘एवरी राइडर। एवरी रोड। वन मिशन।’ की थीम के साथ स्नो लेपर्ड संरक्षण को समर्पित किया गया है।

हर राइडर के साथ संरक्षण की जिम्मेदारी

रॉयल एनफील्ड के अनुसार, वन राइड 2026 में हिस्सा लेने वाले प्रत्येक राइडर की ओर से स्नो लेपर्ड संरक्षण के लिए योगदान किया जाएगा। कंपनी का मानना है कि हिमालय से जुड़ाव केवल उसकी खूबसूरती और रोमांच को अनुभव करने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि इसके संरक्षण की जिम्मेदारी भी साझा करनी चाहिए।

हिमालय को रॉयल एनफील्ड मोटरसाइक्लिंग संस्कृति का आध्यात्मिक घर मानता है। कई पीढ़ियों से राइडर्स इस क्षेत्र को एक्सप्लोर करते रहे हैं। इसी जुड़ाव को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष वन राइड के जरिए ऊंचे हिमालय में पाए जाने वाले स्नो लेपर्ड के संरक्षण को वैश्विक अभियान से जोड़ा गया है।

हिमालय के 10,500 किलोमीटर क्षेत्र में संरक्षण कार्य

रॉयल एनफील्ड के सामुदायिक संरक्षण कार्यक्रम हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, उत्तराखंड, सिक्किम और जम्मू-कश्मीर तक फैले हैं। इन क्षेत्रों में स्नो लेपर्ड का प्राकृतिक आवास 10,500 किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में फैला हुआ है। कंपनी के अनुसार, इसके सामुदायिक संरक्षण कार्यक्रम के तहत 53 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को संरक्षण प्रयासों के दायरे में लाया गया है।

भारत में वर्तमान में करीब 718 स्नो लेपर्ड होने का अनुमान है। वन राइड के माध्यम से इस संरक्षण अभियान को वैश्विक स्तर पर पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। राइड दिल्ली, लंदन या साओ पाउलो में कहीं भी हो, इसमें शामिल राइडर्स का योगदान हिमालय में चल रहे संरक्षण प्रयासों से जुड़ा रहेगा।

रजिस्ट्रेशन का अंतिम मौका

20 सितंबर की राइड से करीब एक सप्ताह पहले रजिस्ट्रेशन का अंतिम चरण शुरू हो चुका है। इच्छुक राइडर अपनी नजदीकी रॉयल एनफील्ड डीलरशिप पर जाकर या ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। राइडिंग क्लब और स्वतंत्र राइडर अपनी सुविधा के अनुसार राइड भी आयोजित कर सकते हैं।

कंपनी ने उन राइडर्स से भी इसमें शामिल होने की अपील की है, जिन्होंने अभी तक पंजीकरण नहीं कराया है। उनके पास वन राइड 2026 का हिस्सा बनने और स्नो लेपर्ड संरक्षण की इस वैश्विक पहल से जुड़ने का मौका अभी मौजूद है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts