कृषि विश्वविद्यालय ने 100 टीबी मरीजों को लिया गोद

टीबी उन्मूलन अभियान को मजबूती देने की दिशा में पहल, स्वास्थ्य विभाग की टीम रही मौजूद

मेरठ। टीबी उन्मूलन अभियान को गति देने के उद्देश्य से कृषि विश्वविद्यालय की ओर से 100 टीबी मरीजों को गोद लिया गया। इस पहल के तहत मरीजों को उपचार के साथ-साथ आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया, ताकि वे नियमित रूप से दवा लेते रहें और उपचार पूरा कर सकें।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की ओर से बीसीजी टेक्नीशियन श्रीमती अंजू गुप्ता, डीपीसी नेहा सक्सेना, एसटीएस विकास कुमार तथा एमओआईसी डॉ. सचिन मौजूद रहे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने टीबी मरीजों की नियमित निगरानी, उपचार के दौरान दवाओं के सेवन और मरीजों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के संबंध में जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि टीबी के मरीजों को समय पर जांच, नियमित उपचार और लगातार निगरानी उपलब्ध कराना बीमारी के नियंत्रण में महत्वपूर्ण है। मरीजों को उपचार के दौरान किसी प्रकार की परेशानी होने पर स्वास्थ्य विभाग से संपर्क करने के लिए भी प्रेरित किया गया।

कृषि विश्वविद्यालय द्वारा 100 मरीजों को गोद लिए जाने की पहल से टीबी उन्मूलन कार्यक्रम में सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा मिलेगा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विश्वविद्यालय के सहयोग को टीबी मुक्त समाज के लक्ष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts