सीसीएसयू में UG-PG की पहली मेरिट तैयार, 17 से 19 अगस्त तक होंगे प्रवेश

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) के शैक्षणिक सत्र 2026-27 में स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रथम मेरिट के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया 17 से 19 अगस्त तक चलेगी। विश्वविद्यालय परिसर और संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए चयनित अभ्यर्थियों को अपने डैशबोर्ड पर एडमिशन ऑफर देखना होगा।

विश्वविद्यालय परिसर के विभागों और कॉलेजों ने विश्वविद्यालय से प्राप्त डाटा के आधार पर प्रथम मेरिट तैयार कर ली है। मेरिट सूची पोर्टल पर अपलोड करने के बजाय चयनित अभ्यर्थियों को रिव्यू एंड प्रोसेस विकल्प के माध्यम से सीधे एडमिशन ऑफर दिया जाएगा। ऑफर स्वीकार करने के लिए अभ्यर्थियों के पंजीकृत ई-मेल पर ओटीपी भेजा जाएगा। ओटीपी के माध्यम से ऑफर स्वीकार करने के बाद ही प्रवेश प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित अवधि में संबंधित विभाग या कॉलेज में शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, आरक्षण प्रमाण-पत्र, मूल निवास प्रमाण-पत्र सहित आवश्यक दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां और मूल अभिलेख लेकर पहुंचना होगा। विश्वविद्यालय परिसर में पंजीकरण कराने वाले अभ्यर्थियों को अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड से डैशबोर्ड पर प्रवेश शुल्क जमा करने का लिंक देखना होगा।

जिन छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर और संबद्ध कॉलेज दोनों में पंजीकरण कराया है, उन्हें दोनों के एडमिशन ऑफर देखकर अपनी पसंद के संस्थान का चयन करना होगा। बीपीईएस, एमपीईएस, पीजीडीपीईडी, बीएफएडी और बीएलएड तीन वर्षीय पाठ्यक्रमों को छोड़कर अन्य स्नातक एवं परास्नातक डिग्री और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रथम मेरिट के आधार पर प्रवेश होंगे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts