के एल के छात्रों ने Synergy 2.0 प्रतियोगिता में जीते कई पुरस्कार
मेरठ। डीएमए, मेरठ द्वारा आयोजित अंतर-विद्यालयी प्रतियोगिता Synergy 2.0 में के एल इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पुरस्कार अपने नाम किए। समारोह में उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग से आए मुख्य अतिथि श्री शुन्जॉय बनर्जी उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों की कला और रचनात्मकता की सराहना करते हुए विजेताओं को पुरस्कृत किया।
Tales & Twinkles कहानी वाचन प्रतियोगिता में कक्षा 5 की द्विजा त्यागी और साध्या सिंह ने शानदार प्रस्तुति देकर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं Fusion Fiesta सोलो डांस प्रतियोगिता में कक्षा 5 की अनाया रस्तोगी ने बेहतरीन डांस मूव्स और ऊर्जावान प्रस्तुति के दम पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता पर विद्यालय के प्रबंधन वर्ग और प्रधानाचार्य सुधांशु शेखर ने सभी विजेता छात्रों, उनके अभिभावकों और मार्गदर्शक शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
.jpeg)

No comments:
Post a Comment