पं. दीन दयाल उपाध्याय मैनेजमेंट कॉलेज में ‘दीक्षारम्भ 2026’ का आयोजन

- दो दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम में बी.सी.ए. एवं बी.बी.ए. के 26वें बैच के नवागंतुक छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय की दी जानकारियां

मेरठ। पं. दीन दयाल उपाध्याय मैनेजमेंट कॉलिज 17, माल रोड़ मेरठ के बी.सी.ए. एवं बी.बी.ए. के 26वें बैच के नवागंतुक छात्र-छात्राओं के लिए दो दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम ‘दीक्षारम्भ 2026’ का आयोजन महाविद्यालय के परिसर में किया गया। आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबन्ध निदेशक डॉ. मयंक अग्रवाल, संस्थान के निदेशक डॉ. निर्देश वशिष्ठ, प्राचार्या डॉ. ऋतु भारद्वाज, विभागाध्यक्ष डॉ. रोबिन्स रस्तौगी ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। संस्थान के निदेशक डॉ. निर्देश वशिष्ठ ने नवांगतुक छात्र-छात्राओं का स्वागत किया। संस्थान के शिक्षकगण डॉ. देवेश गुप्ता, चिराग त्रेहान, विधि जिन्दल एवं शिप्रा शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया। बीसीए एवं बीबीए प्रथम वर्ष के नवागंतुक छात्र-छात्राओं को कॉलेज एवं पाठ्यक्रम की सम्पूर्ण जानकारी दी गई। पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से नये छात्र छात्राओं को महाविद्यालय परिसर, महाविद्यालय में होने वाली गतिविधियों तथा अन्य जानकारी प्रदान की। 

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अंकित सिंघल, चेयरमैन मेरठ चौप्टर, इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, स्टैग इंटरनेशनल के चेयरमैन एवं प्रसिद्ध मार्गदर्शक राकेश कोहली जी एवं अभिनेत्री मोनिका कोहली जी रहीं। इस अवसर पर कॉलेज के प्रथम बैच के छात्र जलज विरमानी, एचआर इंडिगो तथा 2017-20 की भूतपूर्व छात्रा टिवंकल कश्यप जो वर्तमान में अमेजन में कार्यरत हैं, मौजूद रहीं। अंकित सिंघल ने विद्यार्थियों को कंप्यूटर, आई.टी. एवं ए.आई. एजुकेशन से संबंधित जानकारियां दी तथा करियर ऑप्शन्स के बारे में विस्तार से बताया। उन्होनें छात्रों को उनके करियर लक्ष्यों को समझने एवं लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करने की प्रक्रिया को समझाया। करियर पथ में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए ज्ञान द्वारा आत्मविश्वास विकसित करने की कला को समझाया। 

राकेश कोहली जी ने विद्यार्थियों को मैनेजमेंट एजुकेशन से सम्बन्धित जानकारियां दी तथा करियर ऑप्शन्स के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने छात्रों को उनके करियर लक्ष्यों को समझने एवं लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करने की प्रक्रिया को समझाया। करियर पथ में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए ज्ञान द्वारा आत्मविश्वास विकसित करने की कला का समझाया। 

कार्यक्रम के अन्त में संस्थान के निदेशक डॉ. निर्देश वशिष्ठ जी ने सभी छात्र-छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षक गण आशुतोष भटनागर, डॉ. प्रदीप गुप्ता, विमल प्रसाद, अजय चौधरी, रूबी सिंह, डॉ. गौरव शर्मा, एस.एस. ब्रोका, सुमनलता, अर्जुन किशन, विनोद कुमार, शिखा मंगा, चिराग जैन, प्रशांत गुप्ता, डॉ. ऋचा वत्स, मिस लक्की बेरवाल, मिस डिम्पी गुलाटी, डॉ. राजीव शर्मा, डॉ. योगेश सक्सेना, अजय त्रिपाठी, योगेन्द्र अरुण, डॉ. संजीव सिंह, मोहित रावल, राहुल सिंह, डॉ. अमित शर्मा, डॉ. रचना त्यागी, डॉ. प्रतिमा, अलीशा, प्रवीन गौतम, राजीव पोसवाल, आकाश शर्मा, बिजेंद्र सिंह, अभय बामल, कमल सिंह, अरुण कुमार, प्रदीप शर्मा एवं अंकित कुमार आदि का योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts