सफेद धोती-कुर्ते में मेरठ पहुंचे नए SSP बीबीटीजीएस मूर्ति

बोले- कानून-व्यवस्था मजबूत करना पहली प्राथमिकता, महिला सुरक्षा पर रहेगा विशेष फोकस

मेरठ। मेरठ के नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीटीजीएस मूर्ति शुक्रवार को जिले में पहुंच गए। तेलंगाना के हैदराबाद से ताल्लुक रखने वाले नए एसएसपी पहले दिन अपने पारंपरिक अंदाज में नजर आए। वह सफेद धोती-कुर्ता पहनकर सीधे सर्किट हाउस पहुंचे।

नए एसएसपी के स्वागत के लिए एसपी सिटी विनायक गोपाल भोंसले, एसपी देहात अभिजीत सिंह, एसपी यातायात राजेश कुमार समेत जिले के अन्य पुलिस अधिकारी और सीओ सर्किट हाउस पहुंचे। अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

कानून-व्यवस्था मजबूत करना पहली प्राथमिकता

सर्किट हाउस पहुंचने के बाद एसएसपी बीबीटीजीएस मूर्ति ने जिले की कानून-व्यवस्था को लेकर अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। उन्होंने कहा कि वह अभी मेरठ पहुंचे हैं और पहले जिले की पुलिस व्यवस्था तथा प्रमुख चुनौतियों को समझेंगे। इसके बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी।

उन्होंने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। साथ ही प्रत्येक पीड़ित को न्याय दिलाने और पुलिस की कार्यप्रणाली को प्रभावी बनाने पर जोर दिया जाएगा।

महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान

नए एसएसपी ने महिला सुरक्षा को भी प्रमुख प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस की कार्रवाई और व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की नीतियों और प्राथमिकताओं के अनुरूप पुलिस काम करेगी। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ जनता को बेहतर पुलिसिंग उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts