दीपक गोंड बने RLD एससी-एसटी प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय अध्यक्ष, नेताओं ने दी बधाई

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए जिला पंचायत सदस्य दीपक गोंड को क्षेत्रीय अध्यक्ष, अनुसूचित जाति/जनजाति (एससी-एसटी) प्रकोष्ठ, राष्ट्रीय लोकदल मनोनीत किया है।

दीपक गोंड के मनोनयन पर राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। पार्टी नेताओं ने विश्वास जताया कि दीपक गोंड अपने अनुभव, सक्रियता और संगठनात्मक क्षमता के माध्यम से एससी-एसटी समाज के बीच राष्ट्रीय लोकदल को और मजबूत करेंगे तथा पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं एससी-एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष भगवती प्रसाद सूर्यवंशी, उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य नरेंद्र खजूरी तथा राष्ट्रीय लोकदल के हरियाणा एवं जम्मू-कश्मीर प्रभारी विनय प्रधान सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारी को बधाई दी।

बधाई देने वालों में संगीता दोहरे, अनिकेत भारद्वाज, ऋचा सिंह, आतिर रिज़वी, सतेंद्र तोमर, संजय पनवाड़ी, दिलप्रीत कोहली, दीपक तोमर, ब्रह्मपाल सिंह तोमर, अभिमन्यु ललसाना, सतीश त्यागी, संजय रसूलपुर, अक्षय अतलपुर, आशीष उर्फ पिंटू, विनय मल्लापुर, गौरव जिटोली, सिग्नल, ज़हीर अब्बासी और हेमंत कुमार समेत अनेक राष्ट्रीय लोकदल नेता एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।

पार्टी नेताओं ने दीपक गोंड के सफल एवं गौरवपूर्ण कार्यकाल की मंगलकामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में एससी-एसटी प्रकोष्ठ संगठनात्मक रूप से और अधिक सक्रिय, मजबूत एवं प्रभावी बनेगा। साथ ही वंचित एवं शोषित वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाने और उन्हें राष्ट्रीय लोकदल की विचारधारा से जोड़ने के प्रयासों को भी गति मिलेगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts