आईआईएमटी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल ने निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगा कर की कांवड़ियों की सेवा

- डोरली मोदीपुरम में आयोजित शिविर में शिवभक्तों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक औषधियों का वितरण किया 

मेरठ। आईआईएमटी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल द्वारा डोरली मोदीपुरम में कांवड़ यात्रा कर रहे शिवभक्तों की सुविधा एवं स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अनुभवी चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ एवं स्वयंसेवकों ने पूर्ण समर्पण के साथ अपनी सेवाएँ प्रदान कीं।

शिविर में आने वाले कांवड़ियों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यक औषधियों का वितरण किया गया। प्राथमिक उपचार, निर्जलीकरण, थकान, पैरों के छालों एवं अन्य सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं का उपचार किया गया। 

इस अवसर पर संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ सुजीत कुमार दलाई ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है तथा कांवड़ यात्रा जैसे विशाल धार्मिक आयोजन में स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी है।

श्रद्धालुओं ने चिकित्सा शिविर की व्यवस्था एवं निःस्वार्थ सेवाओं की सराहना करते हुए संस्थान के प्रति आभार व्यक्त किया। शिविर का सफल संचालन डॉ मंसूर अहमद, डॉ अनुपमा, डॉ अंकित शर्मा, स्वास्थकर्मी शेखर, स्वाति, गोपाल तथा सभी स्वयंसेवकों के सहयोग से हुआ।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts