रियलमी 16एक्स 5जी लॉन्च, 23,999 रुपये की शुरुआती कीमत

मेरठ, 12 अगस्त 2026। स्मार्टफोन ब्रांड रियलमी ने अपनी नंबर सीरीज के तहत रियलमी 16एक्स 5जी भारतीय बाजार में पेश किया है। कंपनी के मुताबिक, यह स्मार्टफोन अपने सेगमेंट में ऑल-राउंड परफॉर्मेंस देने के उद्देश्य से डिजाइन किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 23,999 रुपये रखी गई है।

रियलमी 16एक्स 5जी में 7000 एमएएच की बैटरी, 45 वॉट सुपरवूक फास्ट चार्जिंग और 144 हर्ट्ज अल्ट्रा-ब्राइट डिस्प्ले दिया गया है। कंपनी का दावा है कि डिवाइस को लंबे समय तक बेहतर और स्मूथ परफॉर्मेंस के लिए तैयार किया गया है।

स्मार्टफोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 6300 5जी चिपसेट दिया गया है, जिसे 6एनएम प्रोसेस पर तैयार किया गया है। यह डिवाइस एंड्रॉयड 16 आधारित रियलमी यूआई 7.0 पर काम करता है। इसमें रियलमी का फ्लक्स इंजन और फ्लक्स एनिमेशन टेक्नोलॉजी शामिल है, जो ऐप लॉन्च, स्क्रॉलिंग और ऐप्स के बीच स्विचिंग को अधिक सहज बनाने में मदद करती है।

गेमिंग के लिए फोन में जीटी बूस्ट और हाइपर कूलिंग टेक्नोलॉजी के साथ 5300 वर्ग मिलीमीटर का एयरफ्लो वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है। कंपनी के अनुसार, यह लंबे गेमिंग सेशन के दौरान तापमान को नियंत्रित करने और फ्रेम रेट को स्थिर रखने में मदद करता है।

कैमरा की बात करें तो रियलमी 16एक्स 5जी में 50 मेगापिक्सल का एआई कैमरा दिया गया है। इसमें एआई अल्ट्रा क्लैरिटी, एआई इरेजर, एआई ग्लेयर रिमूवर, मोशन फोटो और डुअल-व्यू वीडियो जैसे फीचर शामिल हैं। कंपनी के मुताबिक, इन फीचर्स के जरिए यूजर्स रील्स, ट्रैवल और रोजमर्रा की तस्वीरों एवं वीडियो के लिए बेहतर कंटेंट तैयार कर सकते हैं।

स्मार्टफोन में एआई आधारित प्रोडक्टिविटी फीचर्स भी दिए गए हैं। इनमें गूगल जेमिनाई, नोट्स के लिए एआई असिस्टेंट, टेक्स्ट स्कैनर, एआई डॉक्यूमेंट एन्हांसमेंट और एआई-पावर्ड एक्सपोर्ट जैसे फीचर शामिल हैं। कंपनी का कहना है कि इन सुविधाओं का उद्देश्य रोजमर्रा के कामों को अधिक आसान और तेज बनाना है।

रियलमी के अनुसार, 7000 एमएएच बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, 5जी चिपसेट, एआई फीचर्स और बेहतर कूलिंग सिस्टम के साथ रियलमी 16एक्स 5जी को युवाओं की मनोरंजन, गेमिंग, फोटोग्राफी और दैनिक उपयोग की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts