आफ्टर डार्क ब्लू की बिक्री में यूपी निभा रहा अहम भूमिका, ब्रांड ने दर्ज की 60% वृद्धि
गाजियाबाद। रेडिको खैतान लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश में अपने आफ्टर डार्क ब्लू ग्रेन व्हिस्की ब्रांड की बिक्री में तेजी की जानकारी दी है। कंपनी के अनुसार, उत्तर प्रदेश आफ्टर डार्क ब्लू के सबसे बड़े और महत्वपूर्ण बाजारों में शामिल है और राज्य में बढ़ती मांग ब्रांड के विस्तार में अहम भूमिका निभा रही है।
रेडिको खैतान लिमिटेड के चीफ सेल्स ऑफिसर सुधीर उपाध्याय ने कहा कि उत्तर प्रदेश आफ्टर डार्क ब्लू के लिए मजबूत बाजार है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं के बीच ब्रांड की बढ़ती मांग और लोकप्रियता के चलते कंपनी को राज्य में अपनी मौजूदगी का विस्तार करने का अवसर मिला है।
कंपनी के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर कुनाल मदान ने कहा कि नई पैकेजिंग आफ्टर डार्क ब्लू की ब्रांड यात्रा का अगला अध्याय है। उनके मुताबिक, आज के उपभोक्ता ऐसे ब्रांड पसंद कर रहे हैं, जो उनकी आकांक्षाओं और जीवनशैली से मेल खाते हों। नई प्रीमियम पहचान के जरिए कंपनी को उत्तर प्रदेश में उपभोक्ताओं के साथ जुड़ाव और मजबूत होने की उम्मीद है।
वित्तवर्ष 2026 में 3.1 मिलियन से अधिक केस की बिक्री
कंपनी के अनुसार, लॉन्च के बाद आफ्टर डार्क ब्लू ने तेजी से वृद्धि दर्ज की है। वित्तवर्ष 2026 में ब्रांड के 3.1 मिलियन से अधिक केस बिके और साल-दर-साल आधार पर 60 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। कंपनी का कहना है कि एस्पायरेशनल व्हिस्की श्रेणी में ब्रांड की लोकप्रियता लगातार बढ़ी है।
रेडिको खैतान के अनुसार, उत्तर प्रदेश उसके लिए एक रणनीतिक बाजार है। राज्य में बदलते उपभोग पैटर्न और शहरों के साथ उभरते क्षेत्रों में बढ़ती उपभोक्ता आकांक्षाओं ने आफ्टर डार्क ब्लू सहित कंपनी के प्रीमियम स्पिरिट पोर्टफोलियो के विस्तार में योगदान दिया है।
नई पैकेजिंग में प्रीमियम लुक
कंपनी ने आफ्टर डार्क ब्लू की नई पैकेजिंग को रिटेल शेल्फ पर बेहतर विजिबिलिटी और प्रीमियम पहचान को मजबूत करने के उद्देश्य से तैयार किया है। नई पैकेजिंग में डीप ब्लू, क्रिस्प व्हाइट और रिच गोल्ड रंगों का संयोजन किया गया है।
नई टेपर्ड बोतल को आधुनिक डिजाइन के साथ तैयार किया गया है, जबकि ब्रांड की फिलॉसफी “दिस इज ऑल यू नीड - आफ्टर डार्क” को इस पर उकेरा गया है। कंपनी के मुताबिक, ब्रांड की ‘क्राफ्टेड फॉर द नाइट’ फिलॉसफी से प्रेरित गोल्ड सील इसकी प्रीमियम अपील को और बढ़ाती है।
कंपनी का कहना है कि उपभोक्ताओं की बढ़ती मांग और ब्रांड के विस्तार के साथ आफ्टर डार्क ब्लू उत्तर प्रदेश समेत देशभर में अपनी पहुंच बढ़ाने पर केंद्रित है। रेडिको खैतान के अनुसार, ब्रांड का लक्ष्य भारत के तेजी से विकसित हो रहे व्हिस्की ब्रांड्स में अपनी स्थिति को और मजबूत करना है।


No comments:
Post a Comment