हर घर तिरंगा अभियान के तहत देशभक्ति एकल नृत्य प्रतियोगिता आयोजित

मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, मेरठ में हर घर तिरंगा अभियान के तहत देशभक्ति एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अंजू सिंह एवं 22 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी, मेरठ के कमान अधिकारी कर्नल होपेन्दर ठाकुर के संरक्षण तथा कैप्टन डॉ. लता कुमार के नेतृत्व में एनसीसी इकाई और स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर कल्चरल क्लब के संयुक्त तत्वावधान में हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे की वंदना से किया गया। इसके बाद एनसीसी कैडेट्स ने विभिन्न देशभक्ति गीतों पर आकर्षक एवं भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत किए। कैडेट्स ने ‘देश रंगीला रंगीला’, ‘ऐसा देश है मेरा’ और ‘ऐ वतन ऐ वतन’ सहित विभिन्न देशभक्ति गीतों पर अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।

प्रतियोगिता में कैडेट वर्णिका ने प्रथम, अंडर ऑफिसर आंचल ने द्वितीय, जबकि कैडेट खुशी और अनुराधा ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में कुल 12 कैडेट्स ने प्रतिभाग किया।

निर्णायक मंडल में संगीत विभाग की डॉ. शालिनी वर्मा और समाजशास्त्र विभाग की डॉ. मनीषा भूषण शामिल रहीं। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर अंजू सिंह ने तिरंगा सप्ताह के अंतर्गत इस आयोजन के लिए एनसीसी इकाई और लता मंगेशकर कल्चरल क्लब को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कैडेट्स को आगामी कार्यक्रमों में भी उत्साहपूर्वक सहभागिता के लिए प्रेरित किया।

प्रतियोगिता का आयोजन एनसीसी प्रभारी एवं कल्चरल क्लब प्रभारी कैप्टन प्रोफेसर लता कुमार ने किया। सह आयोजक के रूप में प्रो. मंजू रानी और डॉ. राधा रानी उपस्थित रहीं। इस अवसर पर प्रो. अनुजा गर्ग, प्रो. गीता चौधरी और डॉ. निरूपमा सहित अन्य शिक्षिकाएं भी मौजूद रहीं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts