JEE-NEET की तैयारी करने वाले छात्रों को 2.5 करोड़ तक कैश प्राइज का मौका

मेरठ। फिजिक्स वाला की ओर से आयोजित PWNSAT 2026 के तहत JEE और NEET की तैयारी कर रहे छात्रों को स्कॉलरशिप, मुफ्त पढ़ाई, हॉस्टल और 2.5 करोड़ रुपये तक के कैश प्राइज जीतने का अवसर मिलेगा। यह फिजिक्स वाला की वार्षिक स्कॉलरशिप पहल है, जिसका उद्देश्य आर्थिक कारणों से पढ़ाई में आने वाली बाधाओं को कम करना और छात्रों को बेहतर शैक्षणिक मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है।

PWNSAT 2026 में कक्षा 5 से 12 तक के छात्र और कक्षा 12 पास कर चुके विद्यार्थी भी हिस्सा ले सकते हैं। यह अवसर PCM और PCB दोनों स्ट्रीम के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध है। रजिस्ट्रेशन निशुल्क रखा गया है।

टॉप 500 छात्रों को मुफ्त पढ़ाई और हॉस्टल

इस वर्ष योग्य छात्रों को 100 प्रतिशत तक ट्यूशन फीस स्कॉलरशिप मिल सकती है। इसके अलावा टॉप 500 योग्य छात्रों को मुफ्त पढ़ाई और हॉस्टल की सुविधा दिए जाने की जानकारी दी गई है। परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को 2.5 करोड़ रुपये तक के कैश प्राइज जीतने का मौका भी मिलेगा।

फिजिक्स वाला के शिक्षक, फाउंडर और सीईओ अलख पांडे ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर किसी छात्र की आर्थिक स्थिति पर निर्भर नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि PWNSAT के माध्यम से छात्रों की आर्थिक परेशानियों को कम करने के साथ उन्हें पढ़ाई और परीक्षा की तैयारी के लिए सही मार्गदर्शन देने का प्रयास किया जा रहा है।

ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में परीक्षा

PWNSAT 2026 का आयोजन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से किया जाएगा। ऑनलाइन परीक्षा 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2026 के बीच आयोजित होगी। वहीं ऑफलाइन परीक्षा 3, 4, 10 और 11 अक्टूबर 2026 को देशभर के पीडब्ल्यू विद्यापीठ, पाठशाला और ट्यूशन सेंटरों पर आयोजित की जाएगी।

परीक्षा के परिणाम की घोषणा बाद में की जाएगी।

रैंकर्स ग्रुप से मिलेगी अतिरिक्त मेंटरशिप

परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर चयनित कुछ छात्रों को एक्सक्लूसिव रैंकर्स ग्रुप के माध्यम से JEE और NEET की तैयारी के लिए अतिरिक्त अकादमिक मेंटरशिप और गाइडेंस भी उपलब्ध कराई जाएगी। इससे छात्रों को परीक्षा रणनीति, विषयवार तैयारी और बेहतर प्रदर्शन के लिए अतिरिक्त सहयोग मिलने की उम्मीद है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts