चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में एलएलएम और एमएड प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ की ओर से गुरुवार को एलएलएम एवं एमएड प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई गई। परीक्षा के लिए मेरठ में चार केंद्र बनाए गए थे। इनमें एनएएस डिग्री कॉलेज, मेरठ कॉलेज, आरजी पीजी कॉलेज और काशीराम शोधपीठ, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय शामिल रहे।

प्रातः 10 से 12 बजे तक आयोजित एलएलएम प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 4002 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 3042 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 960 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

वहीं, दोपहर 2 से 5 बजे तक एमएड प्रवेश परीक्षा आयोजित हुई। इसके लिए 2386 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 1507 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 679 अनुपस्थित रहे।

कुलपति ने चारों केंद्रों का किया निरीक्षण

परीक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर संगीता शुक्ला ने सभी चारों परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं, परीक्षा संचालन और सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सभी केंद्रों पर व्यवस्थाएं सुचारु और संतोषजनक पाई गईं।

कुलपति ने परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर कुलसचिव प्रोफेसर भूपेंद्र सिंह, प्रोफेसर बीरपाल सिंह, प्रोफेसर अतवीर सिंह, प्रोफेसर शीलेन्द्र शर्मा, प्रोफेसर प्रदीप चौधरी, प्रोफेसर दुष्यंत चौहान सहित विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारी और शिक्षक मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts