घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोर की नजर लॉक तोड़कर मिनटों में उड़ाई; CCTV में कैद वारदात

मेरठ। कोतवाली थाना क्षेत्र में वाहन चोरों का दुस्साहस सामने आया है। मोहल्ला पोदीवाड़ा में देर रात एक नकाबपोश चोर घर के बाहर खड़ी बाइक का लॉक तोड़कर उसे चोरी कर ले गया। पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और तलाश में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, चोर पहले प्रहलाद नगर मेन रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के बराबर वाली गली में पहुंचा। वहां उसने खड़े वाहनों को चोरी करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद वह मोहल्ला पोदीवाड़ा पहुंचा और एक मकान के बाहर खड़ी बाइक को निशाना बनाया।

आरोपी ने कुछ ही देर में बाइक का लॉक तोड़ा और वाहन लेकर फरार हो गया। सुबह बाइक मालिक ने घर से बाहर निकलकर देखा तो बाइक गायब थी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर चोरी की पूरी घटना सामने आई। पीड़ित ने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की।

घटना के बाद इलाके के लोगों में रोष और दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताते हुए पुलिस से रात में गश्त बढ़ाने और चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने जल्द आरोपी की गिरफ्तारी और चोरी की बाइक बरामद करने का दावा किया है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts