CCSU में UG-PG प्रवेश का संशोधित कार्यक्रम जारी

पहली मेरिट के आधार पर 12 से 14 अगस्त तक होंगे दाखिले, समर्थ पोर्टल पर नियमित लॉगिन करने के निर्देश

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (CCSU) ने शैक्षिक सत्र 2026-27 में स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय परिसर विभागों और संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित यूजी-पीजी, सर्टिफिकेट और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रथम वरीयता (मेरिट) सूची के आधार पर प्रवेश 12 से 14 अगस्त तक होंगे। हालांकि, बीपीईएस, एमपीईएस, बीएससी फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स, बीएएलएलबी, बीकॉमएलएलबी और तीन वर्षीय एलएलबी पाठ्यक्रम इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हैं।

विश्वविद्यालय परिसर विभाग और संबद्ध महाविद्यालय 1 से 4 अगस्त तक समर्थ पोर्टल से पंजीकृत अभ्यर्थियों का पाठ्यक्रमवार डाटा डाउनलोड कर मेरिट तैयार करेंगे। मेरिट में वार्ड कोटा, एनसीसी, एनएसएस, सीसीएसयू से स्नातक तथा संबंधित विषय में यूजी ऑनर्स समेत निर्धारित सभी वेटेज जोड़े जाएंगे। साथ ही आरक्षण के ऊर्ध्वाधर एवं क्षैतिज प्रावधानों और अन्य राज्य कोटे का भी पालन किया जाएगा।

परिसर विभागों और सहायता प्राप्त एवं राजकीय महाविद्यालयों के अनुदानित बीए, बीएससी, बीएससी एग्रीकल्चर, बीकॉम, एमए, एमएससी, एमएससी एग्रीकल्चर और एमकॉम पाठ्यक्रमों में खेल कोटे की पांच प्रतिशत सीटें अलग रखी जाएंगी।

12 अगस्त को जारी होगा प्रवेश शुल्क और ऑफर

विश्वविद्यालय परिसर विभाग 12 अगस्त को प्रथम मेरिट सूची में शामिल अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश शुल्क जमा करने का शेड्यूल जारी करेंगे। इसी दिन संबद्ध महाविद्यालय एवं संस्थान चयनित अभ्यर्थियों को एडमिशन ऑफर भेजेंगे। 12 से 14 अगस्त तक अभिलेखों के सत्यापन के बाद प्रवेश की पुष्टि की जाएगी। विश्वविद्यालय ने सभी विभागों और महाविद्यालयों को 14 अगस्त तक पात्र अभ्यर्थियों के प्रवेश अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि महाविद्यालय और विभाग मेरिट सूची पोर्टल पर अपलोड नहीं करेंगे। चयनित अभ्यर्थियों को सीधे समर्थ पोर्टल के 'रिव्यू एंड प्रोसेस' विकल्प के माध्यम से एडमिशन ऑफर या फीस जमा करने का शेड्यूल उपलब्ध कराया जाएगा। प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी के लिए समर्थ पोर्टल पर पीपीटी भी उपलब्ध कराई गई है।

छात्रों के लिए जरूरी निर्देश

अभ्यर्थियों को 12 से 14 अगस्त के बीच समर्थ पोर्टल पर अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड से नियमित लॉगिन करने के निर्देश दिए गए हैं। परिसर विभागों में प्रवेश के इच्छुक छात्र अपने डैशबोर्ड पर फीस जमा करने का लिंक जांचें। लिंक उपलब्ध होने पर शैक्षणिक, आरक्षण और अन्य आवश्यक प्रमाणपत्रों के साथ संबंधित विभाग में पहुंचकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

संबद्ध महाविद्यालयों में आवेदन करने वाले अभ्यर्थी अपने डैशबोर्ड पर प्राप्त एडमिशन ऑफर की जांच करें। इच्छित कॉलेज का ऑफर स्वीकार करने के बाद पंजीकरण प्रपत्र, शैक्षणिक प्रमाणपत्र, आरक्षण, मूल निवास आदि के स्वप्रमाणित दस्तावेज और मूल प्रमाणपत्र लेकर संबंधित कॉलेज में प्रवेश के लिए संपर्क करना होगा। ऑफर स्वीकार करने के लिए पंजीकृत ई-मेल पर भेजे गए ओटीपी से सत्यापन भी अनिवार्य रहेगा।

जिन अभ्यर्थियों ने विश्वविद्यालय परिसर और संबद्ध महाविद्यालय दोनों में पंजीकरण कराया है, उन्हें डैशबोर्ड पर उपलब्ध एडमिशन ऑफर और फीस लिंक देखकर तय करना होगा कि वे परिसर विभाग में प्रवेश लेना चाहते हैं या संबद्ध महाविद्यालय में। चयन के बाद 12 से 14 अगस्त के बीच सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित संस्थान में प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts