सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर में दुकानों का सर्वे, दुकानदारों में मचा हड़कंप
मेरठ। कांवड़ यात्रा समाप्त होते ही सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में आवास विकास परिषद की टीम ने बुधवार को शास्त्री नगर के नए के-ब्लॉक में दुकानों का सर्वे शुरू किया। टीम की कार्रवाई की सूचना मिलते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
आवास विकास परिषद की टीम जेई सत्येंद्र सिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और दुकानों का सर्वे करना आरंभ किया। इस दौरान कई दुकानदारों ने इसका विरोध किया। ।अधिकारियों ने दुकानदारों को बताया यह सर्वे कोर्ट के आदेश पर किया जा रहा है। कोर्ट का नाम सुनते हुए विरोध करने वाले दुकानदारों ने विरोध करना बंद दिया। इस दौरान विभाग के अधिकारियों ने कुल 62 दुकानों को सर्वे किया। जिन दुकानों को सर्वे किया गया। उसमें व्यावसायिक गतिविधियां चलती मिती। कार्रवाई के दौरान कई दुकानदारों में दहशत का माहौल दिखाई दिया। कुछ दुकानदारों ने आनन-फानन में अपनी दुकानों के शटर गिराकर उन्हें बंद कर दिया।
पूर्व में भी 42 दुकानों का किया था सर्वे
बता दे सुप्रीम कोर्ट के आदेश के पर आवास विकास परिषद ने 42 दुकानों को सर्वे किया था। सर्वे के के बाद अधिकतर दुकानदारों ने अपनी दुकानों से शटर को हटा कर दीवार लगा दी है।
बताया जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत आवास विकास परिषद की ओर से दुकानों और संबंधित निर्माण की स्थिति का सर्वे किया जा रहा है। दुकानदारों में आगे होने वाली कार्रवाई को लेकर चिंता बनी रही।
आवास विकास परिषद की टीम ने सर्वे के दौरान दुकानों से संबंधित स्थिति और निर्माण को लेकर जानकारी जुटाई। कार्रवाई के बाद क्षेत्र के दुकानदारों में दिनभर चर्चा और बेचैनी का माहौल बना रहा। अन्य ब्लॉकों में दुकानदारों में दशहत का माहौल बना हुआ है।


No comments:
Post a Comment